ePaper

भारत में पर्याप्‍त मांग होने पर होंडा कार्स जल्‍द ही ला सकती है इलेक्ट्रिक वाहन

Updated at : 16 Sep 2018 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
भारत में पर्याप्‍त मांग होने पर होंडा कार्स जल्‍द ही ला सकती है इलेक्ट्रिक वाहन

नयी दिल्ली : जापान की वाहन कंपनी होंडा ने कहा है कि वह भारतीय बाजार में काफी जल्दी इलेक्ट्रिक वाहन ला सकती है. कंपनी ने कहा है कि यदि बाजार की पर्याप्त मांग हो जिससे हम टिक सकें तो हम इलेक्ट्रिक वाहन पेश कर सकते हैं. भविष्य के वाहनों के लिए कई तरह की प्रौद्योगिकियों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जापान की वाहन कंपनी होंडा ने कहा है कि वह भारतीय बाजार में काफी जल्दी इलेक्ट्रिक वाहन ला सकती है. कंपनी ने कहा है कि यदि बाजार की पर्याप्त मांग हो जिससे हम टिक सकें तो हम इलेक्ट्रिक वाहन पेश कर सकते हैं. भविष्य के वाहनों के लिए कई तरह की प्रौद्योगिकियों पर विचार करने की जरूरत है. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. होंडा भारत में पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी के जरिये मौजूद है. वह यहां आठ मॉडल बेचती है.

कंपनी भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) लाने की रणनीति पर काम कर रही हैं. होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं निदेशक (बिक्री एवं विपणन) राजेश गोयल ने कहा, ‘जहां तक इलेक्ट्रिक वाहन का सवाल है, कुछ वजह से ऐसा लगता है कि हम इस प्रौद्योगिकी का समर्थन नहीं करते हैं. यह सही नहीं है. हमारे पास ईवी प्रौद्योगिकी है और हम इसे यहां काफी जल्दी ला सकते है.’

उन्होंने कहा कि कंपनी ईवी रणनीति पर काम कर रही है और यह समय पर तैयार हो जायेगी. हम जब बाजार की मांग होगी यहां ईवी ला सकेंगे. गोयल ने कहा कि भारत जैसे देश में हम कई तरह की प्रौद्योगिकियों पर ध्यान दे सकते हैं. इनमें हाइब्रिड भी है. इससे हम उत्सर्जन घटा सकते हैं तथा वायु प्रदूषण में कमी ला सकते हैं.

गोयल ने कहा, ‘पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक वाहन पर कदम बढ़ाने के लिए हम सिर्फ यह कहना चाहते हैं कि हमें कई प्रौद्योगिकियों पर ध्यान देना चाहिए.’ उन्होंने कहा कि ईवी प्रौद्योगिकी कंपनी के लिये कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि वह इस प्रकार के वाहनों को दुनिया भर में पहले से बेच रही है. उल्लेखनीय है कि तेल आयात तथा प्रदूषण में कमी लाने के मकसद से सरकार जैव-ईंधन, एथनॉल और मेथनॉल ईंधन के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola