बीएसई में 750 से अधिक शेयर 52 सप्ताह की उंचाई पर

Updated at : 06 Jun 2014 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
बीएसई में 750 से अधिक शेयर 52 सप्ताह की उंचाई पर

मुंबई: सेंसेक्स में रिकार्डतोड तेजी का सिलसिला जारी रहने के बीच बंबई शेयर बाजार में आज 750 से अधिक शेयर अपने एक साल के उच्च स्तर को छू गए.बीएसई में कुल 759 शेयरों ने आज अपना 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर छुआ. इनमें एक्सिस बैंक, बीपीसीएल, डीएलएफ, एचपीसीएल, एनएमडीसी, एनटीपीसी, रिलायंस पावर, सेल, स्ट्राइडस आर्कालैब, […]

विज्ञापन

मुंबई: सेंसेक्स में रिकार्डतोड तेजी का सिलसिला जारी रहने के बीच बंबई शेयर बाजार में आज 750 से अधिक शेयर अपने एक साल के उच्च स्तर को छू गए.बीएसई में कुल 759 शेयरों ने आज अपना 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर छुआ. इनमें एक्सिस बैंक, बीपीसीएल, डीएलएफ, एचपीसीएल, एनएमडीसी, एनटीपीसी, रिलायंस पावर, सेल, स्ट्राइडस आर्कालैब, टाटा पावर, टाटा स्टील, यूको बैंक, यूनिटेक व वोल्टास के शेयर शामिल हैं.

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान 25,419.14 की नई रिकार्ड उंचाई को छू गया. कारोबार के अंत में यह 1.51 प्रतिशत या 376.95 अंक की बढोतरी के साथ नये रिकार्ड स्तर 25,396.46 अंक पर बंद हुआ. वहीं इंडिया इंडेक्स सर्विसेज एंड प्राडक्टस के स्वामित्व व प्रबंधन में आने वाले 20 सूचकांक (इंडेक्स) आज रिकार्ड उंचाई पर बंद हुए.

रिकार्ड उंचाई पर बंद होने वाले इन सूचकांकों में सीएनएक्स निफ्टी, सीएनएक्स मिडकैप, सीएनएक्स निफ्टी जूनियर, सीपीएसई इंडेक्स, सीएनएक्स डिविडेंड अपाच्यरुनिट्ज, सीएनएक्स कंज्यूंपशन, सीएनएक्स50, बैंक निफ्टी, सीएनएक्स आटो, सीएनएक्स फाइनेंस, सीएनएक्स एमएनसी तथा एलआईएक्स 15 मिडकैप शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola