ePaper

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, बोले लोग- अच्छे दिन कब आयेंगे ?

Updated at : 14 Sep 2018 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, बोले लोग- अच्छे दिन कब आयेंगे ?

नयी दिल्ली : राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 81.28 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयी. वहीं डीजल 73.30 रुपये प्रति लीटर ग्राहकों को मिल रहा है. रुपये में गिरावट तथा कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से ईंधन के दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं. बुधवार को एक दिन के लिए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 81.28 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयी. वहीं डीजल 73.30 रुपये प्रति लीटर ग्राहकों को मिल रहा है. रुपये में गिरावट तथा कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से ईंधन के दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं. बुधवार को एक दिन के लिए ईंधन कीमतों में इजाफा नहीं हुआ था लेकिन गुरुवार को यह सिलसिला फिर शुरू हो गया जो शुक्रवार को भी जारी है.

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर तथा डीजल के 22 पैसे प्रति लीटर बढ़ाये गये हैं. यदि बात करोबारी नगरी मुंबई की करें तो यहां अब पेट्रोल 88.67 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. वहीं डीजल का दाम अब 77.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इस बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल और डीजल अपने नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. मुंबई के लोगों का कहना है कि नहीं जानता की सरकार क्या कर रही है ? पेट्रोल और डीजल की कीमत कम होनी चाहिए…अच्छे दिन कब आयेंगे ?

यदि बात गुरुवार की करें तो दिल्ली में पेट्रोल 13 पैसे और डीजल 11 पैसे प्रति लीटर और महंगे हुए थे. कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 81 रुपये और डीजल 73.08 रुपये प्रति लीटर हो गये थे. जबकि मुंबई में पेट्रोल अब 88.39 रुपये और डीजल 77.58 रुपये प्रति लीटर हो गया था. इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 14 पैसे की बढ़ोतरी की गयी थी. उसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 80.87 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा था. मुंबई में 88.26 रुपये प्रति लीटर हो गये थे. दिल्ली में डीजल 72.97 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 77.47 रुपये प्रति लीटर थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola