गूगल क्रोम के हुए दस साल

Updated at : 12 Sep 2018 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
गूगल क्रोम के हुए दस साल

माइक्रोसॉफ्ट के इंटरनेट एक्सप्लोरर, एप्पल के सफारी और ओपेन सोर्स फायरफैक्स जैसे वेब ब्राउजरों से मुकाबला करने के लिए गूगल ने 2008 की पहली सितंबर को क्रोम ब्राउजर बाजार में उतारा था. बीते एक दशक में इंटरनेट एक्सप्लोरर तो गायब ही हो गया और उसकी बड़ी जगह क्रोम के हिस्से में आ गयी. पहले साल […]

विज्ञापन

माइक्रोसॉफ्ट के इंटरनेट एक्सप्लोरर, एप्पल के सफारी और ओपेन सोर्स फायरफैक्स जैसे वेब ब्राउजरों से मुकाबला करने के लिए गूगल ने 2008 की पहली सितंबर को क्रोम ब्राउजर बाजार में उतारा था. बीते एक दशक में इंटरनेट एक्सप्लोरर तो गायब ही हो गया और उसकी बड़ी जगह क्रोम के हिस्से में आ गयी.

पहले साल बाजार में इस ब्राउजर की हिस्सेदारी 0.3 फीसदी थी, जो आज 60 फीसदी तक जा पहुंची है. इस मौके पर गूगल ने क्रोम इस्तेमाल करनेवालों को ब्राउजर में नयी सुविधाएं देने के साथ इसके डिजाइन में भी बदलाव किया है. गूगल के संस्थापकों- सर्गेइ ब्रिन और लैरी पेज ने इस ब्राउजर के विकास के लिए मोजिला फायरफॉक्स के अनेक डेवलपरों को अपने साथ जोड़ा था.

साल 2008 में तो इसे विन्डोज कंप्यूटरों के लिए जारी किया गया था, पर समय के साथ इसके अनेक वर्जन आते रहे जिन्हें लिनक्स, मैक ऑपरेटिंग सिस्टम, आइफोन ओएस और एंड्रॉयड के साथ चलाया जा सकता है. यह पहला ऐसा ब्राउजर है जिसने अपने सर्च बार और यूआरएल बार को एक जगह समाहित किया था. इसमें सर्च इतिहास की कोई जानकारी जमा किये बगैर भी इंटरनेट सर्च करने की सहूलियत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola