शुरुआती कारोबार में रुपया 4 पैसे सुधरा

Updated at : 04 Jun 2014 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में रुपया 4 पैसे सुधरा

मुंबई : निर्यातकों की ओर से डालर बिकवाली बढाये जाने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 4 पैसे के मामूली सुधार के साथ 59.34 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया. हालांकि अन्य मुद्राओं की तुलना में डालर भी मजबूत हुआ. फारेक्स बाजार में कल […]

विज्ञापन

मुंबई : निर्यातकों की ओर से डालर बिकवाली बढाये जाने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 4 पैसे के मामूली सुधार के साथ 59.34 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया. हालांकि अन्य मुद्राओं की तुलना में डालर भी मजबूत हुआ.

फारेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र में डालर की तुलना में रुपया 23 पैसे की गिरावट के साथ 59.38 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरआती कारोबार में 4 पैसे सुधरकर 59.34 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि निर्यातकों की ओर से डालर बिकवाली बढाये जाने से रपये की विनिमय दर में सुधार आया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola