Jio Phone 2 लेने का मन बना रहे हैं, तो पहले पढ़ें यह जरूरी खबर

Updated:
विज्ञापन
Jio Phone 2 लेने का मन बना रहे हैं, तो पहले पढ़ें यह जरूरी खबर

नयी दिल्ली : रिलायंस जियो के ‘जियो फोन 2’ की फ्लैश सेल (सीमित समय के लिए बिक्री) गुरुवार से शुरू होगी. फोन की बिक्री कंपनी की वेबसाइट जियो डॉट कॉम से होगी. रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी अपने जियो फोन ग्राहकों की संख्या बढ़ाकर 10 करोड़ करने की कोशिश में है. इसी के तहत इस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रिलायंस जियो के ‘जियो फोन 2’ की फ्लैश सेल (सीमित समय के लिए बिक्री) गुरुवार से शुरू होगी. फोन की बिक्री कंपनी की वेबसाइट जियो डॉट कॉम से होगी.

रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी अपने जियो फोन ग्राहकों की संख्या बढ़ाकर 10 करोड़ करने की कोशिश में है. इसी के तहत इस फोन की बिक्री की जा रही है.

कंपनी ने नोट में कहा, जियो फोन का उन्नत मॉडल ‘जियो फोन 2’ की सेल 16 अगस्त को 12 बजे से जियो डॉट कॉम पर शुरू होगी. जियो के इस 4जी फोन की कीमत 2,999 रुपये है.

यह क्वर्टी कीपैड के साथ आयेगा. इसमें जियो के एेप के अलावा फेसबुक, व्हॉट्सएप, यू-ट्यूब, गूगल मैप जैसे एेप भी मौजूद होंगे. रिलायंस ने जियो फोन के पहले संस्करण में 1,500 रुपये वापस करने की पेशकश की थी हालांकि, जियो फोन 2 खरीदने वाले ग्राहकों को पूरा भुगतान करना होगा.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने सालाना आम बैठक में कहा था कि भारत में जियो फोन उपयोगकर्ताओं की संख्या 2.5 करोड़ से अधिक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola