यस बैंक ने क्यूआईपी के जरिये 50 करोड डालर जुटाये

मुंबई : निजी क्षेत्र के बैंक ‘यस बैंक’ ने अपनी विस्तार योजना के लिए शेयरों के संस्थागत नियोजन के जरिए 50 करोड डालर जुटाये. यह बात सूत्रों ने बताई. उन्होंने बताया कि बैंक की इस पेशकश को पांच गुना अभिदान प्राप्त हुआ. उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोप के निवशकों के सबसे अधिक 40 प्रतिशत […]
मुंबई : निजी क्षेत्र के बैंक ‘यस बैंक’ ने अपनी विस्तार योजना के लिए शेयरों के संस्थागत नियोजन के जरिए 50 करोड डालर जुटाये. यह बात सूत्रों ने बताई. उन्होंने बताया कि बैंक की इस पेशकश को पांच गुना अभिदान प्राप्त हुआ.
उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोप के निवशकों के सबसे अधिक 40 प्रतिशत योगदान रहा जबकि एशिया एवं घरेलू निवेशकों को योगदान 30-30 प्रतिशत रहा. मूल्यनिर्धारण से जुडी जानकारी तुरंत नहीं मिल सकी. बैंक का शेयर बीएसई में आज सुबह 3.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 569.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




