ePaper

Airtel पेमेंट बैंक अब बना सकता है नया ग्राहक, आरबीआई और UIDAI से मिली अनुमति

Updated at : 12 Jul 2018 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
Airtel पेमेंट बैंक अब बना सकता है नया ग्राहक, आरबीआई और UIDAI से मिली अनुमति

नयी दिल्ली : एयरटेल भुगतान बैंक को नये ग्राहक जोड़ने के लिए गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक से जरूरी मंजूरियां मिल गयी हैं. कंपनी ने एक बयान में बताया कि इसके अलावा, आधार जारी करने वाले निकाय भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने भी उसे ‘अपने ग्राहक को जानो’ (केवाईसी) प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पूरी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एयरटेल भुगतान बैंक को नये ग्राहक जोड़ने के लिए गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक से जरूरी मंजूरियां मिल गयी हैं. कंपनी ने एक बयान में बताया कि इसके अलावा, आधार जारी करने वाले निकाय भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने भी उसे ‘अपने ग्राहक को जानो’ (केवाईसी) प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पूरी करने के लिए आधार संख्या के उपयोग की अनुमति दे दी है.

इसे भी पढ़ें : UIDAI ने एयरटेल और एयरटेल पेमेंट्स बैंक पर कसा शिकंजा, ई-केवाईसी का लाइसेंस किया रद्द

सात महीने पहले एयरटेल और एयरटेल भुगतान बैंक अपने मोबाइल ग्राहकों के कथित तौर पर अपने भुगतान बैंक में खाता खोले जाने के बाद जांच के दायरे में आ गयी थीं, क्योंकि उन्होंने ऐसा अपने ग्राहकों की अनुमति के बिना किया था और इन खातों में एलपीजी सब्सिडी भी जमा करा दी थी. इसके बाद, रिजर्व बैंक ने एयरटेल भुगतान बैंक के नये ग्राहक जोड़ने पर रोक लगा दी थी.

वहीं, यूआईडीएआई ने दोनों कंपनियों को ई-केवाईसी पूरा करने के लिए आधार डाटा के उपयोग करने से रोक दिया था. हालांकि, दोनों कंपनियों ने किसी तरह का गलत काम किये जाने से इंकार किया था. यूआईडीएआई ने इस साल मार्च में एयरटेल को फिर से आधार सत्यापन करने की मंजूरी दे दी थी, लेकिन उसके पेमेंट बैंक के ई-केवाईसी लाइसेंस का निलंबन रद्द नहीं किया था.

एयरटेल भुगतान बैंक ने एक बयान में कहा कि नये ग्राहकों को जोड़ने के लिए उसे रिजर्व बैंक से जरूरी मंजूरियां मिल गयी हैं. साथ ही, यूआईडीएआई से भी अनुमति मिल गयी है. वह निकायों का अनूमतियां देने के लिए धन्यवाद करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola