रिलायंस ने जियो गीगा टीवी किया लॉन्च, वॉयस कमांड पर करेगा काम, कर सकेंगे टीवी से वीडियो कॉल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2018 1:14 PM
मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कंपनी की 41वीं वार्षिक बैठक में ग्राहकों को कई नयी सौगात देने का काम किया है. जियो फोन-2 के साथ ही कंपनी ने जियो गीगा टीवी भी लॉन्च किया. जियो गीगा सेट टॉप बॉक्स में एक ही जगह सभी चैनलों की सुविधा दी जाएगी. जियो गीगा फाइबर की सुविधा […]
मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कंपनी की 41वीं वार्षिक बैठक में ग्राहकों को कई नयी सौगात देने का काम किया है. जियो फोन-2 के साथ ही कंपनी ने जियो गीगा टीवी भी लॉन्च किया. जियो गीगा सेट टॉप बॉक्स में एक ही जगह सभी चैनलों की सुविधा दी जाएगी. जियो गीगा फाइबर की सुविधा वाले इस सेट टॉप बॉक्स में वॉयस कमांड की भी सुविधा कंपनी देगी जो कई भाषाओं में काम करेगा.
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की वार्षिक बैठक में मुकेश अंबानी ने अन्य कई घोषणाएं की. कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने गीगा टीवी लॉन्च किया है जो वॉयस कमांड पर काम करेगा. इसे लॉन्च करते हुए ईशा और आकाश अंबानी ने कहा कि हम आपके लिए जियो गीगा सेट टॉप बॉक्स भी लेकर यहां आये हैं. 4K रिस्योल्यूशन में आप थियेटर का एहसास कर सकेंगे. इस सेट टॉप बॉक्स में वॉयस कमांड भी होगी जो ज्यादातर भाषाओं में काम करेगी.
इसके साथ ही ग्राहक इस सेट टॉप बॉक्स के माध्यम से टीवी से वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे , जो भी अन्य टीवी जियो गीगाफाइबर से कनेक्टेड होगा उस टीवी से ग्राहक वीडियो कॉलिंग का लाभ उठा सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










