दुबई की एयरलाइंस कंपनी ने फ्लाइट्स में बंद किया ”हिंदू खाना”, लेकिन मिलता रहेगा ”जैन खाना”…

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : खाड़ी की प्रमुख विमानन कंपनी एमिरेट्स ने अपनी उड़ानों में ‘हिंदू भोजन’ का विकल्प समाप्त करने का फैसला किया है. कंपनी का कहना है कि उसके हिंदू यात्री अब क्षेत्र विशेष के शाकाहारी और विशेष व्यंजनों में से कुछ चुन सकते हैं. दुबई की यह कंपनी अनेक भारतीय शहरों को उड़ानों का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : खाड़ी की प्रमुख विमानन कंपनी एमिरेट्स ने अपनी उड़ानों में ‘हिंदू भोजन’ का विकल्प समाप्त करने का फैसला किया है.

विज्ञापन

कंपनी का कहना है कि उसके हिंदू यात्री अब क्षेत्र विशेष के शाकाहारी और विशेष व्यंजनों में से कुछ चुन सकते हैं. दुबई की यह कंपनी अनेक भारतीय शहरों को उड़ानों का परिचालन करती है.

कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा है, ग्राहकों को उपलब्ध उत्पादों और सेवाओं की नियमित समीक्षा के तहत एमिरेट्स हिंदू भोजन के विकल्प को बंद करने की पुष्टि कर सकती है.

प्रवक्ता के अनुसार, उसके हिंदू यात्री अब क्षेत्र विशेष के शाकाहारी और विशेष व्यंजनों में से किसी के लिए आर्डर कर सकते हैं. कंपनी शाकाहारी जैन भोजन और भारतीय शाकाहारी भोजन आदि की पेशकश करती है.

अब तक कंपनी ‘हिंदू भोजन’ (शाकाहारी नहीं) की पेशकश करती रही है. यानी यह भोजन भी शाकाहारी नहीं था बल्कि इसे भारतीय पाक कला के हिसाब से बनाया जाता था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola