Reliance Jio ने 10 विदेशी बैंकों से लिया एक अरब डॉलर का कर्ज

Updated at : 25 Jun 2018 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
Reliance Jio ने 10 विदेशी बैंकों से लिया एक अरब डॉलर का कर्ज

मुंबई : देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनियों में शुमार और डेटा वार छेड़ने वाली रिलायंस जियो ने सोमवार को कहा कि उसने कुछ विदेशी बैंकों से एक अरब डॉलर मूल्य का सावधि कर्ज लेने का फैसला किया है. कंपनी इस धन का इस्तेमाल सैमसंग और ऐस टेक्नोलॉजीज जैसी कंपनियों से अपनी खरीद का वित्तपोषण करेगी. […]

विज्ञापन

मुंबई : देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनियों में शुमार और डेटा वार छेड़ने वाली रिलायंस जियो ने सोमवार को कहा कि उसने कुछ विदेशी बैंकों से एक अरब डॉलर मूल्य का सावधि कर्ज लेने का फैसला किया है. कंपनी इस धन का इस्तेमाल सैमसंग और ऐस टेक्नोलॉजीज जैसी कंपनियों से अपनी खरीद का वित्तपोषण करेगी. इस कर्ज को कोरिया ट्रेड इंश्योरेंस कॉरपोरेशन से बीमा कवर दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : Good News : Reliance Jio का ग्राहकों को तोहफा, Prime Membership की अवधि 1 साल बढ़ायी

कंपनी का कहना है कि इस कर्ज की व्यवस्था ऑस्ट्रेलिया एंड न्यूजीलैंड बैंकिंग ग्रुप, एचएसबीसी, बीएनपी परिबा, कोमर्जबैंक, सिटीबैंक, आईएनजी बैंक, जेपीमोर्गन चेज बैंक, मिजुहो बैंक, एमयूएफजी बैंक और बैंकों सेंटांदर से की गयी है. बीते पांच साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए यह चौथा सावधि कर्ज है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola