चंदा कोचर के भविष्य का फैसला आज, संदीप बख्शी बन सकते हैं ICICI बैंक के CEO
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : ICICI बैंक की सीईओ चंदा कोचर के भविष्य का फैसला लेने के लिए आज बैंक के बोर्ड की बैठक है. बोर्ड आज कोचर की भूमिका की जांच के लिए गठित जांच कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस बीएन श्रीकृष्णा की नियुक्ति पर भी विचार करेगा. इकोनॉमिक्स टाइम्स के अनुसार बोर्ड के डायरेक्टर आज अपने टॉप […]
विज्ञापन
मुंबई : ICICI बैंक की सीईओ चंदा कोचर के भविष्य का फैसला लेने के लिए आज बैंक के बोर्ड की बैठक है. बोर्ड आज कोचर की भूमिका की जांच के लिए गठित जांच कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस बीएन श्रीकृष्णा की नियुक्ति पर भी विचार करेगा.
इकोनॉमिक्स टाइम्स के अनुसार बोर्ड के डायरेक्टर आज अपने टॉप मैनेजमेंट को पुनर्गठित करने के फैसले पर बात कर सकते हैं और संभव है कि बैंक के बीमा क्षेत्र को देखने वाले सीईओ संदीप बख्शी को फिलहाल बैंक का सीईओ बना दिया जाये.
वीडियोकॉन लोन मामले में चंदा कोचर की भूमिका पर सवाल उठाये गये हैं, साथ ही उनके पति की कंपनी को ऋण देने के मामले में भी उन पर आचरण संहिता के कथित उल्लंघन का आरोप लगा है. टॉप मैनेजमेंट के पुनर्गठन पर विचार इसलिए किया जा रहा है क्योंकि जब तक चंदा कोचर की भूमिका की जांच होगी वे छुट्टी पर रहेंगी. फिलहाल चंदा कोचर वार्षिक छुट्टी पर हैं.एक व्हिसलब्लोअर द्वारा वीडियोकॉन और चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को ऋण देने के मामले में उनकी भूमिका पर सवाल उठाये जिसके बाद से बैंक में हड़कंप मच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










