ePaper

ट्रायंफ को चुनौती देने के लिए डुकाटी ने ट्विटर पर लॉन्च की नयी मॉन्स्टर 821, जानिये क्या है खासियत...

Updated at : 02 May 2018 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रायंफ को चुनौती देने के लिए डुकाटी ने ट्विटर पर लॉन्च की नयी मॉन्स्टर 821, जानिये क्या है खासियत...

नयी दिल्ली : वाहन निर्माता कंपनी डुकाटी ने बाइक नयी माॅन्स्टर 821 को लाॅन्च कर दिया है. सुपरबाइक सेगमेंट में डुकाटी ने भारत में अपनी अपडेटेड बाइक डुकाटी मॉन्स्टर 821 को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 9.51 लाख रुपये रखी है. कंपनी ने इस बाइक को ट्विटर प्लेटफार्म […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वाहन निर्माता कंपनी डुकाटी ने बाइक नयी माॅन्स्टर 821 को लाॅन्च कर दिया है. सुपरबाइक सेगमेंट में डुकाटी ने भारत में अपनी अपडेटेड बाइक डुकाटी मॉन्स्टर 821 को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 9.51 लाख रुपये रखी है. कंपनी ने इस बाइक को ट्विटर प्लेटफार्म पर लॉन्च किया है. उसकी यह बाइक बाजार में ट्रायंफ स्ट्रीट ट्रिपल को चुनौती पेश करने वाली है.

इसे भी पढ़ेंः इटली की सुपरबाइक कंपनी Ducati इस साल भारत में उतारेगी चार मॉडल, जानें कीमत…!

नया मॉडल पुराने मॉडल के मुकाबले कई नए अपडेट्स के साथ लॉन्च हुआ है. इसके अलावा, यह डुकाटी मॉन्स्टर 821 का इंजन अब BS-IV एमिशन नॉर्म्स वाला है. इस बाइक का मुकाबला ट्रायंफ स्ट्रीट ट्रिपल से होगा. इस बाइक में खास फीचर्स के तौर पर एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 8 लेवल वाला ट्रैक्शन कंट्रोल, नया डबल बैरल एग्ज़्हॉस्ट और क्विक शिफ्टर वाला स्लिपर क्लच दिया है.

इसके अलावा, बाइक में फुल कलर टीएफटी इंस्ट्रुमेंट पैनल लगाया है. ब्रेकिंग के तौर पर बाइक के फ्रंट में ट्विन 320एमएम सेमी-फ्लोटिंग डिस्क के साथ रैडिअली माउंटेड मोनोब्लॉक ब्रेम्बो एम4-32 कैपिलर्स और रियर में 245एमएम सिंगल-डिस्क यूनिट दी जायेगी. कंपनी ने बाइक के इंजन की पावर को 2 बीएचपी कम कर दिया है. डुकाटी ने बाइक में 821सीसी टेस्टास्ट्रेटा वी-ट्विन इंजन लगाया गया है, जो 9250 आरपीएम पर 108 बीएचपी पावर और 7750 आरपीएम पर 86 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. बाइक का इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है.

पावर स्पेसिफिकेशन के मामले में इस नयी बाइक में पुराना वाला 821 का टेस्टास्ट्रेटा वी-ट्विन इंजन लगा है, लेकिन इसमें अब पावर को 2 बीएचपी कम कर दिया है. इसके अलावा, यह इंजन 108 बीएचपी पावर और 86 एनएम का टॉर्क देता है. बाइक का इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola