हवाई यात्रा परिवहन वृद्धि मामले में भारत दूसरे स्थान पर, विकसित देश जल्द छूट जायेंगे पीछे

Updated at : 01 May 2018 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
हवाई यात्रा परिवहन वृद्धि मामले में भारत दूसरे स्थान पर, विकसित देश जल्द छूट जायेंगे पीछे

नयी दिल्ली : भारत को हवाई यात्रा परिवहन में विश्व में दूसरा सबसे तेजी से बढ़ता बाजार माना गया है. अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन परिषद का अनुमान है कि हवाई यात्रियों की संख्या की दृष्टि से 2022 तक भारत जैसे उभरती अर्थव्यवस्था वाले देश विकसित देशों को पीछे छोड़ देंगे. अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन परिषद ने इस सूची में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत को हवाई यात्रा परिवहन में विश्व में दूसरा सबसे तेजी से बढ़ता बाजार माना गया है. अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन परिषद का अनुमान है कि हवाई यात्रियों की संख्या की दृष्टि से 2022 तक भारत जैसे उभरती अर्थव्यवस्था वाले देश विकसित देशों को पीछे छोड़ देंगे.

अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन परिषद ने इस सूची में वियतनाम को पहले स्थान पर रखा है.वियतनाम में हवाई यात्रियों की वृद्धि दर 8.5 प्रतिशत है.वहीं, भारत 7.5 प्रतिशत के साथ दूसरे पायदान पर है. जबकि 7.3 प्रतिशत दर के साथ ईरान तीसरे स्थान पर है.

परिषद ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2017 से 2040 के बीच एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अच्‍छी वृद्धि दर जारी रहेगी और यात्री परिवहन वृद्धि दर 38. 8 प्रतिशत होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola