ePaper

ATMs में नकदी संकट पर रिजर्व बैंक की सफाई, देश में कैश की नहीं है कमी

Updated at : 17 Apr 2018 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
ATMs में नकदी संकट पर रिजर्व बैंक की सफाई, देश में कैश की नहीं है कमी

नयी दिल्ली : देश के कई हिस्सों में ऑटोमेटेड टेलर मशीनों (एटीएम) और बैंकों में नकदी के संकट पर मचे बवाल के बाद रिजर्व बैंक ने मंगलवार को अपनी सफाई दी है. उसने बयान जारी करते हुए यह साफ किया है कि देश में नकदी की कोई कमी नहीं है और आरबीआई के करंसी चेस्ट्स […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश के कई हिस्सों में ऑटोमेटेड टेलर मशीनों (एटीएम) और बैंकों में नकदी के संकट पर मचे बवाल के बाद रिजर्व बैंक ने मंगलवार को अपनी सफाई दी है. उसने बयान जारी करते हुए यह साफ किया है कि देश में नकदी की कोई कमी नहीं है और आरबीआई के करंसी चेस्ट्स में पर्याप्त नकदी मौजूद है. इससे पहले सरकार ने भी नकदी संकट पर कहा था कि एकाएक नकदी की मांग बढ़ने से कैश की कमी हुई है, लेकिन उसे कोई परेशानी नहीं होगी. आरबीआई ने बताया कि नोटों को छापने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ें : देश में नकदी की किल्लत, सरकार बोली – घबराइए मत, कर रहे हैं कई उपाय

नकदी की कमी को नोटबंदी 2.0 जैसा रिपोर्ट होने की खबरों पर मंगलवार शाम आरबीआई ने कहा कि मीडिया में यह रिपोर्ट किया जा रहा है कि देश के कुछ हिस्सों में करेंसी की कमी है. यह शुरुआत से साफ किया गया है कि आरबीआई के वॉल्ट्स और करंसी चेस्ट्स में पर्याप्त कैश है. फिर भी नोट छापने की चारों प्रेस में प्रिंटिंग का काम तेज कर दिया गया है.

रिजर्व बैंक ने कहा कि कुछ हिस्सों में एटीएम में नकदी पहुंचाने में कुछ समय लग सकता है. साथ ही कई मशीनों में नये नोटों के लिए रीकैलिब्रेशन की प्रक्रिया अभी भी जारी है. उसने कहा इन दोनों ही पहलुओं पर उसकी नजर बनी हुई है. फिर भी सावधानी बरतते हुए आरबीआई ऐसे इलाकों में नकदी की आपूर्ति तेज करेगा, जहां एकाएक उसकी निकासी में तेजी आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola