ePaper

नीरव मोदी से धोखा खाने के बाद पीएनबी ने लोन पर ब्याज दरों में की बढ़ोतरी

Updated at : 01 Mar 2018 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
नीरव मोदी से धोखा खाने के बाद पीएनबी ने लोन पर ब्याज दरों में की बढ़ोतरी

मुंबई : हाई प्रोफाइल हीरा कारोबारी नीरव मोदी से धोखा खाने और घोटाले से जूझ रहे पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने आज कर्ज पर ब्याज दर को 0.15 फीसदी बढ़ाकर 8.30 फीसदी कर दिया. यह वृद्धि तुरंत प्रभाव से लागू हो गयी. नयी दिल्ली मुख्यालय वाले इस बैंक ने विभिन्न अवधि की खुदरा और थोक […]

विज्ञापन

मुंबई : हाई प्रोफाइल हीरा कारोबारी नीरव मोदी से धोखा खाने और घोटाले से जूझ रहे पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने आज कर्ज पर ब्याज दर को 0.15 फीसदी बढ़ाकर 8.30 फीसदी कर दिया. यह वृद्धि तुरंत प्रभाव से लागू हो गयी. नयी दिल्ली मुख्यालय वाले इस बैंक ने विभिन्न अवधि की खुदरा और थोक जमाओं पर भी ब्याज दर में 0.45 फीसदी तक वृद्धि की है. बैंक की यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है.

इसे भी पढ़ें : नीरव मोदी की कंपनी ने अमेरिका में दिवालिया होने की अर्जी दी, इडी की गैर जमानती वारंट की मांग

पीएनबी ने उसी दिन यह कदम उठाया है, जब सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने भी कर्ज पर ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत वृद्धि कर उसे 8.15 प्रतिशत कर दिया. पीएनबी की इससे पहले एक साल की अवधि के लिए कोष की सीमांत लागत आधारित (एमसीएलआर) ब्याज दर 8.15 प्रतिशत थी.

पीएनबी की एक दिन, एक माह, तीन माह और छह माह की अवधि के लिये ब्याज दर को भी 0.15 प्रतिशत बढ़ाकर क्रमश: 7.80 प्रतिशत, 7.95 प्रतिशत, 8.10 प्रतिशत और 8.25 प्रतिशत कर दिया गया. बैंक ने अपनी खुदरा और थोक जमा की दर में भी 0.45 प्रतिशत तक वृद्धि की है. बैंक ने एक से तीन साल की अवधि की खुदरा जमा पर ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत वृद्धि कर उसे 6.50 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.75 प्रतिशत कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola