''मुद्रास्फीति पर ब्रेक, अगस्त में रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट घटा सकता है रिजर्व बैंक''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2018 1:34 PM
नयी दिल्ली : मुद्रास्फीति में तेजी अब थम गयी है और अगर मॉनसून सामान्य रहा तो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अगस्त में नीतिगत दरों में चौथाई प्रतिशत (25 आधार अंक) की कटौती कर सकता है. एक रिपोर्ट में यह बात कही गयी है. वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच (बीओएफएएमएल) के […]
नयी दिल्ली : मुद्रास्फीति में तेजी अब थम गयी है और अगर मॉनसून सामान्य रहा तो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अगस्त में नीतिगत दरों में चौथाई प्रतिशत (25 आधार अंक) की कटौती कर सकता है. एक रिपोर्ट में यह बात कही गयी है. वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच (बीओएफएएमएल) के अनुसार मुद्रास्फीति जोखिम को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है.
जनवरी में मुद्रास्फीति 5.1 प्रतिशत पर आ गयी है, जो दिसंबर की महंगाई दर 5.2 प्रतिशत से कम है. मेरिल लिंच का अनुमान है कि टमाटर और प्याज की कीमतों में गिरावट आने से मुद्रास्फीति फरवरी में 4.7 प्रतिशत पर आ सकती है.
ये भी पढ़ें… PF ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने के मूड में नहीं है र्इपीएफओ
बैंक ऑफ अमेरिका ने रिपोर्ट में कहा, हमें उम्मीद है कि आरबीआई मौद्रिक समीक्षा बैठक में अप्रैल-जून में मुद्रास्फीति बढ़कर 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगा सकती है. हालांकि, हम अपेक्षा करते हैं कि ला नीना के प्रभाव में केंद्रीय बैंक अगस्त में एमपीसी की बैठक में नीतिगत दरों में 0.25 प्रतिशत अंक की कटौती कर सकता है.
ला नीना से दक्षिण पश्चिम मॉनसून को गति मिलेगी. रिपोर्ट में कहा गया, हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 2018-19 में औसत मुद्रास्फीति 4.8 प्रतिशत पर रहेगी जो कि आरबीआई के 2 से 6 प्रतिशत के मुद्रास्फीति लक्ष्य के भीतर है.
ये भी पढ़ें… सरकार को राहत : खुदरा महंगार्इ घटी, औद्योगिक उत्पादन बढ़ा
रिजर्व बैंक ने 7 फरवरी को मौद्रिक समीक्षा बैठक में मुद्रास्फीति को देखते हुए नीतिगत दरों को 6 प्रतिशत पर स्थिर रखा था. आरबीआई ने लगातार तीसरी बार नीतिगत दरों को पूर्व स्तर पर अपरिवर्तित रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










