SEBI ने एक्सचेंजों का आॅनलाइन पंजीकरण शुरू किया, यह होगा असर...

Updated at : 30 Jan 2018 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
SEBI ने एक्सचेंजों का आॅनलाइन पंजीकरण शुरू किया, यह होगा असर...

नयी दिल्ली : पूंजी बाजार नियाम​क सेबी ने कहाहै कि उसने डिपाॅजिटरी और स्टाॅक एक्सचेंजों के लिए आॅनलाइन प्रणाली शुरू की है ताकि उनके लिए कारोबार करना और सुगम बनाया जा सके. सेबी ने एक बयान में कहा है कि इस नयी प्रणाली से इन इकाइयों को पंजीकरण और अन्य नियामकीय प्रविष्टियां अधिक तेज और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूंजी बाजार नियाम​क सेबी ने कहाहै कि उसने डिपाॅजिटरी और स्टाॅक एक्सचेंजों के लिए आॅनलाइन प्रणाली शुरू की है ताकि उनके लिए कारोबार करना और सुगम बनाया जा सके.

सेबी ने एक बयान में कहा है कि इस नयी प्रणाली से इन इकाइयों को पंजीकरण और अन्य नियामकीय प्रविष्टियां अधिक तेज और लागत प्रभावी तरीके से करने में मदद मिलेगी.

एक अलग परिपत्र में नियामक ने कहा है कि डिपाॅजिटरी या स्टाॅक एक्सचेंज के रूप में पंजीकरण या लाइसेंस का नवीकरण चाहने वाले सभी आवेदकों को अपने आवेदन अब आॅनलाइन दाखिल करने होंगे. इसी तरह सालाना वित्तीय खाते और रिटर्न, मासिक विकास रपटें भी अब आॅनलाइन ही दाखिल करवानी होंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola