36,915 करोड़ रुपये में एचपीसीएल में सरकार की हिस्सेदारी खरीदेगी ONGC

मुंबई : सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने शनिवार को एचपीसीएल में सरकार की पूरी 51.11 फीसदी हिस्सेदारी 36,915 करोड़ रुपये में खरीदने काऐलान किया है. यह अधिग्रहण कंपनी के शेयरों के दो माह के औसत मूल्य से 10 प्रतिशत से अधिक प्रीमियम पर किया जा रहा है. इसे भी […]
मुंबई : सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने शनिवार को एचपीसीएल में सरकार की पूरी 51.11 फीसदी हिस्सेदारी 36,915 करोड़ रुपये में खरीदने काऐलान किया है. यह अधिग्रहण कंपनी के शेयरों के दो माह के औसत मूल्य से 10 प्रतिशत से अधिक प्रीमियम पर किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : एचपीसीएल में सरकार की हिस्सेदारी ओएनजीसी को बेचने की मंजूरी
ओएनजीसी ने शेयर बाजार को बताया कि वह सरकार को एचपीसीएल के 77.8 करोड़ शेयरों के लिए 473.97 रुपये प्रति शेयर की दर से भुगतान करेगी. यह दर एचीपीसीएल के शेयरों की शुक्रवार की कीमत से 14 फीसदी तथा 60 दिनों की औसम कीमत से 10 फीसदी अधिक है.
इस सौदे से सरकार को पहली बार सालाना विनिवेश लक्ष्य को पार करने में सफलता मिलेगी. शेयरों को नकद खरीदा जायेगा और महीने के अंत से पहले सौदा पूरा कर लिया जायेगा.
हिस्सेदारी खरीद मामले में वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया है कि भारत सरकार ने एचपीसीएल में अपनी 51.11 फीसदी हिस्सेदारी 36,915 करोड़ रुपये में बेचने के लिए ओएनजीसी के साथ शनिवार को रणनीतिक करार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




