बैंक ऑफ इंडिया को सरकार से मिले 2,257 करोड़ रुपये
Updated at : 30 Dec 2017 4:33 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) को सरकार से 2,257 करोड़ रुपये की पूंजी प्राप्त हुई. बैंक ने आज यह जानकारी दी. बैंक ऑफ इंडिया ने बंबई शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, बैंक को 29 दिसंबर को भारत सरकार से सामान्य इक्विटी टियर-1 पूंजी के रूप में 2,257 करोड़ […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) को सरकार से 2,257 करोड़ रुपये की पूंजी प्राप्त हुई. बैंक ने आज यह जानकारी दी. बैंक ऑफ इंडिया ने बंबई शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, बैंक को 29 दिसंबर को भारत सरकार से सामान्य इक्विटी टियर-1 पूंजी के रूप में 2,257 करोड़ रुपये मिले हैं.
इसे शेयर आवेदन राशि के रूप में देखा जा रहा है और इसके एवज में आवंटन उचित प्रक्रिया शर्तें पूरी होने के बाद किया जाएगा. सरकार ने 24 अक्तूबर को गैर निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) की मार झेल रहे सार्वजनिक बैंकों को मजूबत करने के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपये की पूंजी बैंकों में डालने की घोषणा की थी. यह पूंजी दो सालों में डाली जाएगी, इसमें पुनर्पूंजीकरण बॉन्ड और बजटीय सहायता शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




