Logistics Partner ने रोकी सप्लाई, McDonalds के पूर्वी, उत्तरी भारत के रेस्तरां बंद

Updated:
विज्ञापन
Logistics Partner ने रोकी सप्लाई, McDonalds के पूर्वी, उत्तरी भारत के रेस्तरां बंद

नयी दिल्ली : मैकडोनाल्ड के संयुक्त उद्यम में सहयोगी रहे विक्रम बक्शी का कहना है कि उसके पूर्वी भारत में लगभग सभी रेस्तरां बंद हो गये हैं और उत्तरी क्षेत्र में कई अन्य बंद होने की कगार पर हैं. इसका कारण उनके लाॅजिस्टिक्स भागीदारी द्वारा आपूर्ति को बंद करना है. मैकडोनाल्ड और बक्शी के बीच […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मैकडोनाल्ड के संयुक्त उद्यम में सहयोगी रहे विक्रम बक्शी का कहना है कि उसके पूर्वी भारत में लगभग सभी रेस्तरां बंद हो गये हैं और उत्तरी क्षेत्र में कई अन्य बंद होने की कगार पर हैं.

इसका कारण उनके लाॅजिस्टिक्स भागीदारी द्वारा आपूर्ति को बंद करना है. मैकडोनाल्ड और बक्शी के बीच विवाद चल रहा है. राधाकृष्ण फूडलैंड द्वारा आपूर्ति बंद किये जाने से 80 रेस्तरां प्रभावित हुए हैं.

यह सब मैकडोनाल्ड और बक्शी के बीच विवाद का नतीजा है. उन्होंने कहा, लाॅजिस्टिक सहयोगी के कदम से पूर्वी भारत में लगभग सभी रेस्तरां बंद हो गये हैं और अन्य (उत्तर भारत) पर भी आपूर्ति की कमी के कारण दबाव है.

बक्शी ने कहा कि फिलहाल सीमित भंडार के कारण कुल 80 रेस्तरां दबाव में हैं. राधाकृष्णा फूडलैंड प्राइवेट लिमिटेड ने सीपीआरएल को 20 दिसंबर को लिखे पत्र में कहा कि वह मात्रा कम होने तथा भविष्य की अनिश्चितता समेत कुछ अतिरिक्त राशि का भुगतान नहीं होने से आपूर्ति को रोक रही है. कनाॅट प्लाजा रेस्टुरेंन्टस लि. (सीपीआरएल) बक्शी और मैकडोनाल्ड इंडिया की संयुक्त उद्यम है.

बक्शी ने दुकानों के मालिक और उसे विकसित करने वालों को लिखे पत्र में कहा है, हमारा लंबे समय से लाॅजिस्टिक भागीदार इकाई राधाकृष्ण फूडलैंड ने मैकडोनाल्ड्स और उसकी पूर्ण अनुषंगी मैकडोनाल्ड्स इंडिया प्राइवेट लि. के साथ कथित रूप से साठगांठ कर आपूर्ति रोकने का फैसला किया है. उन्होंने यह भी कहा कि हम वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं और जल्दी ही ग्राहकों को सेवा उपलब्ध कराने के लिए लौटेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola