ePaper

माल्या के खिलाफ चार जनवरी को फेरा उल्लंघन मामले की सुनवाई करेगी अदालत

Updated at : 22 Dec 2017 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
माल्या के खिलाफ चार जनवरी को फेरा उल्लंघन मामले की सुनवाई करेगी अदालत

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत चार जनवरी को इस मुद्दे पर सुनवाई करेगी कि फेरा उल्लंघन के एक मामले में सम्मन को कथित रूप से नजरअंदाज करने के लिए कारोबारी विजय माल्या को भगोड़ा अपराधी घोषित किया जाये या नहीं. मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दीपक शहरावत की अनुपस्थिति के कारण अदालत इस मामले में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत चार जनवरी को इस मुद्दे पर सुनवाई करेगी कि फेरा उल्लंघन के एक मामले में सम्मन को कथित रूप से नजरअंदाज करने के लिए कारोबारी विजय माल्या को भगोड़ा अपराधी घोषित किया जाये या नहीं. मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दीपक शहरावत की अनुपस्थिति के कारण अदालत इस मामले में सुनवाई नहीं कर सकी.

प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत को बताया था कि माल्या की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो सकी है. इसके बाद अदालत ने माल्या को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की थी. निदेशालय के विशेष लोक अभियोजक एन के मट्टा ने सुनवाई की पिछली तारीख को कहा था कि माल्या के कार्यालयों और आवास पर सम्मन भेजने तथा अखबारों में इस मामले में उनकी उपस्थिति को लेकर नोटिस प्रकाशित करने के बावजूद उनकी मौजूदगी सुनिश्चित नहीं की जा सकी है.

प्रवर्तन निदेशालय चार जनवरी को माल्या को भगोडा घोषित करने पर जोर दे सकती है क्योंकि अदालत उन्हें इस मामले में हाजिर होने का अंतिम अवसर दे चुकी है. अदालत ने आठ नवंबर को माल्या को भगोड़ा अपराधी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की थी जब उसे बताया गया था कि उनके खिलाफ जारी गैरजमानती वारंट वापस आ गया है.

एजेंसी के पास दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 और 83 के तहत प्रक्रिया शुरू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. अदालत ने 12 अप्रैल को माल्या के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola