ePaper

कोल इंडिया के पूर्णकालिक CMD की तलाश की प्रक्रिया शुरू,निजी क्षेत्र के पेशेवर भी कर सकेंगे आवेदन

Updated at : 17 Dec 2017 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
कोल इंडिया के पूर्णकालिक CMD की तलाश की प्रक्रिया शुरू,निजी क्षेत्र के पेशेवर भी कर सकेंगे आवेदन

नयी दिल्ली : सरकार ने दुनिया की सबसे बडी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के पूर्णकालिक चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक की तलाश की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के पेशेवरों के अलावा निजी क्षेत्र से भी आवेदन आमंत्रित किए हैं. सुतीर्थ भट्टाचार्य इस साल 31 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने दुनिया की सबसे बडी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के पूर्णकालिक चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक की तलाश की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के पेशेवरों के अलावा निजी क्षेत्र से भी आवेदन आमंत्रित किए हैं. सुतीर्थ भट्टाचार्य इस साल 31 अगस्त को कोल इंडिया के प्रमुख प से सेवानिवृत्त हुए थे. उसके बाद से सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड के प्रमुख गोपाल सिंह कोल इंडिया के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं.

सरकार ने कोल इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करते हुए उम्मीदवारों से इसे कोयला मंत्रालय को देने के लिए कहा है. इसमें कहा गया है कि सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के अलावा निजी क्षेत्र के पेशेवर भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. मंत्रालय ने कहा कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के आवेदक के पास कम – से – कम किसी प्रतिष्ठित संस्थान में 25 साल का अनुभव होना चाहिए. देश के घरेलू कोयला उत्पादन में कोल इंडिया का हिस्सा 80 प्रतिशत का है. कंपनी का वित्त वर्ष 2019-20 तक एक अरब टन के उत्पादन का लक्ष्य है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola