8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 2.0, 2.1 या 2.57? आपका HRA कितना बढ़ सकता है, देखें पूरा हिसाब

Updated:
विज्ञापन
फिटमेंट फैक्टर 2.0, 2.1 या 2.57? आपका HRA कितना बढ़ सकता है, देखें पूरा हिसाब

8th Pay Commission: अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं और Level 6 से 10 के बीच आते हैं, तो 8th Pay Commission से जुड़ी एक बात आपकी जेब पर सीधा असर डाल सकती है.

विज्ञापन

8th Pay Commission: यह घर के किराए के खर्च से जुड़ा भत्ता है, जिसे HRA यानी House Rent Allowance कहा जाता है. फिटमेंट फैक्टर बढ़ने पर सिर्फ बेसिक सैलरी ही नहीं, बल्कि इससे जुड़े भत्तों में भी बदलाव हो सकता है.

यही वजह है कि 8th Pay Commission को लेकर फिटमेंट फैक्टर के साथ HRA पर भी चर्चा तेज है. कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स से जुड़े समूहों की ओर से 2.0 से 2.57 तक के फिटमेंट फैक्टर के अलग-अलग प्रस्ताव और अनुमान सामने आए हैं. हालांकि, सरकार ने अभी इनमें से किसी भी फिटमेंट फैक्टर को आधिकारिक तौर पर तय नहीं किया है.

HRA बढ़ने की चर्चा क्यों हो रही है?

HRA कर्मचारियों को किराए के घर का खर्च संभालने में मदद के लिए दिया जाता है. बड़े शहरों में जहां घर का किराया काफी ज्यादा होता है, वहां यह भत्ता कर्मचारी की कुल मासिक कमाई का अहम हिस्सा होता है. HRA की गणना बेसिक सैलरी से जुड़ी होती है. इसलिए अगर 8th Pay Commission के बाद फिटमेंट फैक्टर बढ़ता है और बेसिक पे में इजाफा होता है, तो HRA भी बढ़ सकता है. यानी आसान भाषा में समझें तो बेसिक पे बढ़ेगी, तो HRA बढ़ने की संभावना भी बढ़ेगी.

2.0, 2.1 और 2.57 फिटमेंट फैक्टर में क्या फर्क है?

फिटमेंट फैक्टर वह संख्या है, जिसके आधार पर मौजूदा बेसिक सैलरी को संशोधित किया जाता है. इसका मतलब है कि फैक्टर जितना ज्यादा होगा, संभावित बेसिक पे में बढ़ोतरी भी उतनी ही ज्यादा हो सकती है.

संभावित फिटमेंट फैक्टरसंभावित असर
2.0बेसिक सैलरी में संभावित बढ़ोतरी
2.12.0 के मुकाबले ज्यादा संभावित बढ़ोतरी
2.57इन तीनों में सबसे ज्यादा संभावित बढ़ोतरी

बेसिक सैलरी में बदलाव का असर HRA जैसे सैलरी से जुड़े भत्तों पर भी पड़ सकता है.

Level 6-10 कर्मचारियों का HRA कैसे बदलेगा?

BankBazaar ने कर्मचारी यूनियनों, पेंशनर्स एसोसिएशन और दूसरे प्रतिनिधि संगठनों की ओर से सुझाए गए फिटमेंट फैक्टर के आधार पर Level 6 से 10 तक के कर्मचारियों के लिए संभावित HRA का अनुमान तैयार किया है. इस अनुमान में 2.0, 2.1 और 2.57 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर संभावित बदलावों को देखा गया है. हालांकि, अंतिम रकम कर्मचारी के पे लेवल और उसके शहर की कैटेगरी पर निर्भर करेगी.

X, Y और Z शहरों में HRA अलग क्यों होगा?

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए HRA शहर की कैटेगरी के आधार पर भी तय होता है. इसलिए एक ही लेवल पर काम करने वाले दो कर्मचारियों को अलग-अलग HRA मिल सकता है.

  • X कैटेगरी: बड़े और महंगे शहर, जहां HRA सबसे ज्यादा होने की संभावना होती है.
  • Y कैटेगरी: मध्यम स्तर के शहर, जहां HRA X कैटेगरी से कम होता है.
  • Z कैटेगरी: अन्य शहर, जहां HRA इन दोनों कैटेगरी के मुकाबले कम होता है.

इसका मतलब है कि अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ता है, तो Level 6 से 10 के कर्मचारियों के HRA में संभावित बढ़ोतरी शहर की कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है.

8th Pay Commission से कितने लोगों को फायदा हो सकता है?

8th Pay Commission से करीब 1 करोड़ लोगों के प्रभावित होने की संभावना है. इनमें लगभग 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और करीब 65 लाख पेंशनर्स शामिल हैं. रेलवे और रक्षा क्षेत्र के कर्मचारी और इन विभागों से रिटायर हो चुके पेंशनर्स भी संभावित लाभार्थियों में शामिल हैं.

फिलहाल 8th Pay Commission की सिफारिशें 2027 के मध्य तक आने की उम्मीद है. सरकार ने अभी फिटमेंट फैक्टर को लेकर अंतिम फैसला नहीं किया है. इसलिए 2.0, 2.1 और 2.57 के आधार पर HRA की सभी गणनाओं को संभावित अनुमान के तौर पर ही देखना चाहिए. अंतिम सैलरी और HRA का पता आयोग की सिफारिशों और सरकार के फैसले के बाद ही चलेगा.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: Level 5 कर्मचारियों का HRA ₹27,290 तक पहुंच सकता है, 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर जानें पूरा कैलकुलेशन


विज्ञापन
सौम्या शाहदेव

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola