ePaper

महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लायेगी आलू बोने की मशीन

Updated at : 14 Nov 2017 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लायेगी आलू बोने की मशीन

नयी दिल्ली : महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने आज कहा कि उसने बेल्जियम की कृषि उपकरण विनिर्माता डेवुल्फ समूह के साथ एक लाइसेंसिंग समझौता किया है जिसके तहत वह भारत में आलू बोने वाली मशीन का विनिर्माण और विपणन करेगी. कंपनी ने एक बयान में कहा कि समझौते के तहत महिन्द्रा भारत में डेवुल्फ के आलू […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने आज कहा कि उसने बेल्जियम की कृषि उपकरण विनिर्माता डेवुल्फ समूह के साथ एक लाइसेंसिंग समझौता किया है जिसके तहत वह भारत में आलू बोने वाली मशीन का विनिर्माण और विपणन करेगी. कंपनी ने एक बयान में कहा कि समझौते के तहत महिन्द्रा भारत में डेवुल्फ के आलू बोने की प्रौद्योगिकी को लाने के लिए उसके साथ काम करेगी.

महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लिमिटेड के अध्यक्ष, कृषि उपकरण क्षेत्र, राजेश जेजुरीकर ने कहा, डेवुल्फ समूह के साथ लाइसेंसिंग समझौते से हम यहां आलू किसानों के लिए बुवाई की नवीनतम प्रौद्योगिकी ला सकेंगे. डेवुल्फ के सीईओ रेने बोईजेंगा ने कहा कि कंपनी भारत में अपने अभिनव उत्पादों एवं प्रौद्योगिकियों को लाना चाहती है जो दुनिया में दूसरा सबसे बडा आलू का बाजार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola