Air Asia 99 रुपये में करा रही है हवाई सफर, यह है Offer...!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2017 9:16 PM
मुंबई : किफायती विमानन सेवाएं देने वाली मलेशियाई कंपनी एयर एशिया ने एक तरफ की यात्रा पर छूट की पेशकश की है. इसके तहत उसके स्थानीय संयुक्त उपक्रम नेटवर्क पर घरेलू यात्रा का टिकट 99 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का टिकट 444 रुपये के मूल किराये पर उपलब्ध होगा. कंपनी ने जारी बयान में कहा […]
मुंबई : किफायती विमानन सेवाएं देने वाली मलेशियाई कंपनी एयर एशिया ने एक तरफ की यात्रा पर छूट की पेशकश की है.
इसके तहत उसके स्थानीय संयुक्त उपक्रम नेटवर्क पर घरेलू यात्रा का टिकट 99 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का टिकट 444 रुपये के मूल किराये पर उपलब्ध होगा.
कंपनी ने जारी बयान में कहा कि इस पेशकश के तहत टिकटों की बुकिंगरविवार रात से शुरू होगी और ये टिकट अगले साल मई से जनवरी 2019 के बीच की यात्रा के लिए उपलब्ध होंगे.
उसने कहा, घरेलू उड़ानों के लिए 99 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 444 रुपये के मूल किराये का लुत्फ उठाइए. उल्लेखनीय है कि विमान किराये में बड़ा हिस्सा ईंधन अधिभार, हवाई अड्डा शुल्क, कर एवं अन्य शुल्कों का होता है.
एयर एशिया इंडिया एक संयुक्त उपक्रम है जिसमें टाटा संस की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत और एयर एशिया की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है.
कंपनी की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस ऑफर के साथ अपनी सीट बुक करने के लिए आपको रविवार रात 9:30 से 19 नवंबर तक बुकिंग करनी होगी.
एयर एशिया इंडिया के एमडी और सीईओ अमर अबरोल ने कहा कि अब तक का सबसे कम बेस फेयर रखा जाना प्रमोशन का हिस्सा है. इससे उन लोगों को फायदा होगा, जो मई 2018 के बाद घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि डिस्काउंट वाले टिकट में उन भारत में उन जगहों के लिए सीट बुक की जा सकती है, जहां एयर एशिया ऑपरेट करती है. जैसे- बेंगलुरु, कोच्चि, हैदराबाद, रांची, भुवनेश्वर, कोलकाता, नयी दिल्ली और गोवा.
वहीं, इंटरनेशनल डेस्टिनेशन में तिरुचिरापल्ली, कोच्चि, दिल्ली, भुवनेश्वर, जयपुर से कुआलालमपुर के लिए, मुंबई, कोलकाता से बाली के लिए और जयपुर, कोलकाता, कोच्चि, चेन्नै और बेंगलुरु से बैंकॉक के लिए टिकट बुक की जा सकती है.
ईयर एंड स्कीम के तहत एयर एशिया ने मोबाइल वॉलेट कंपनी मोबिक्विक के साथ भी टाइअप किया है. मोबिक्विक के जरिये टिकट बुक करने पर 1000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










