Tata Vs Docomo : डोकोमो को टाटा से 1.2 अरब डॉलर मिले

Updated:
विज्ञापन
Tata Vs Docomo : डोकोमो को टाटा से 1.2 अरब डॉलर मिले

नयी दिल्ली: जापानी कंपनी एनटीटी डोकोमो को टाटा संस से 1.2 अरब डॉलर (144.9 अरब येन) प्राप्त हो गये हैं. इससे दोनों कंपनियों के बीच उनके भारत में दूरसंचार संयुक्त उद्यम को लेकर दो साल से जारी विवाद समाप्त हो गया है. अपनी वेबसाइट पर बयान में एनटीटी डोकोमो ने कहा कि उसे दिल्ली उच्च […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: जापानी कंपनी एनटीटी डोकोमो को टाटा संस से 1.2 अरब डॉलर (144.9 अरब येन) प्राप्त हो गये हैं. इससे दोनों कंपनियों के बीच उनके भारत में दूरसंचार संयुक्त उद्यम को लेकर दो साल से जारी विवाद समाप्त हो गया है.

अपनी वेबसाइट पर बयान में एनटीटी डोकोमो ने कहा कि उसे दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के अनुरूप टाटा संस से 1.2 अरब डॉलर का भुगतान मिल गया है.

यह भुगतान डोकोमो को टाटा टेलीसर्विसेज में उसकी हिस्सेदारी के लिए किया गया है. डोकोमो को मिली 144.9 अरब येन की राशि मध्यस्था फैसले के अनुरूप मिली है.

इसमें ब्याज और अन्य लागत भी शामिल है. यह राशि प्राप्त होने के साथ टीटीएसएल में डोकोमो के सभी शेयर टाटा संस और उसके द्वारा अधिकृत कंपनियों को स्थानांतरित हो जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola