Airtel के मालिक सुनील मित्तल ने कहा – देश में कारोबार आसान करना अब भी सबसे बड़ी चुनौती

Updated:
विज्ञापन
Airtel के मालिक सुनील मित्तल ने कहा – देश में कारोबार आसान करना अब भी सबसे बड़ी चुनौती

मुंबईः देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के मालिक सुनील मित्तल ने देश में कारोबार आसान किये जाने को अब भी मुख्य चुनौती बताते हुए सरकार से इस दिशा में और प्रयास करने का अनुरोध किया है. मित्तल इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा आयोजित एक अवार्ड कार्यक्रम में सामूहिक परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे. […]

विज्ञापन

मुंबईः देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के मालिक सुनील मित्तल ने देश में कारोबार आसान किये जाने को अब भी मुख्य चुनौती बताते हुए सरकार से इस दिशा में और प्रयास करने का अनुरोध किया है. मित्तल इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा आयोजित एक अवार्ड कार्यक्रम में सामूहिक परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे. समारोह में वित्त मंत्री अरुण जेटली भी उपस्थित थे और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे.

इसे भी पढ़ेंः भारती एयरटेल की सफलता के पीछे खड़े है सुनील मित्तल

मित्तल ने कहा कि कारोबार आसान किया जाना अब भी मुख्य चुनौती बना हुआ है. मैं जानता हूं कि सरकार इस पर ध्यान दे रही है. प्रधानमंत्री चाहते हैं कि हमारा रैंक सुधरे. घाना में एक विलय की मंजूरी महज तीन दिन में मिल जाने की बात का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वह कैसे हैरान हो गये थे. उन्होंने आगे कहा कि हम तीन दिन नहीं कर सकते, लेकिन 30 दिन या 60 दिन तो कर ही सकते हैं. हमें सच में ऐसी रुपरेखा की जरूरत है.

मित्तल ने किसी पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी का अपनी प्रवर्तक कंपनी में विलय के बारे में कहा कि देश में आवश्यक मंजूरियां मिलने में पांच महीने तक लग जाते हैं. समाधान सुझाते हुए उन्होंने कहा कि एक मंत्रिस्तरीय समिति होनी चाहिए, जो उद्योग जगत के सुझावों पर ध्यान दे और उन्हें अमल में लाये. उन्होंने बैंकों में 2.11 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डालने की सरकार की योजना की सराहना की. इससे बैंकों को राहत मिलेगी.

उन्होंने चालू वित्त वर्ष में निवेश दो गुना करने का हवाला देते हुए संकेत दिया कि अगले तीन साल की अवधि में कंपनी 75 हजार करोड़ रुपये निवेश करेगी. विश्व बैंक द्वारा कारोबार की आसानी के आधार पर तैयार रिपोर्ट में 190 देशों में भारत को 130वें स्थान पर रखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola