Salary वालों के लिए खुशखबरी, GPF पर मिलेगा 7.8 प्रतिशत ब्याज

Updated:
विज्ञापन
Salary वालों के लिए खुशखबरी, GPF पर मिलेगा 7.8 प्रतिशत ब्याज

नयी दिल्ली: सरकार ने सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) और अन्य संबंधित योजनाओं के लिए ब्याज दर 7.8% पर बरकरार रखा है. यह लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) के लिए जुलाई-सितंबर तिमाही में दिये गये 7.8% ब्याज के अनुरूप है. यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार सरकार ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए जीपीएफ और अन्य इसी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: सरकार ने सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) और अन्य संबंधित योजनाओं के लिए ब्याज दर 7.8% पर बरकरार रखा है.

यह लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) के लिए जुलाई-सितंबर तिमाही में दिये गये 7.8% ब्याज के अनुरूप है.

यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार सरकार ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए जीपीएफ और अन्य इसी प्रकार के कोष पर एक अक्तूबर से 31 दिसंबर 2017 के लिए ब्याज दर 7.8% रखने की घोषणा की है.

यह ब्याज दर केंद्र सरकार के कर्मचारियों, रेलवे और रक्षा बलों की भविष्य निधि पर लागू होगी.

पिछले महीने सरकार ने लोक भविष्य निधि पर अक्तूबर-दिसंबर के लिए ब्याज दर 7.8% पर बरकरार रखा था. यह लघु बचत योजना पर देय ब्याज दर के बराबर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola