धनतेरस में दिल खोलकर करें सोने की खरीदारी, 50 हजार से अधिक की ज्वैलरी पर नहीं लगेगा PAN

नयी दिल्ली : धनतेरस और दिवाली से पहले सरकार ने सोना खरीदने की ख्वाहिश रखने वालों को बड़ा तोहफा दिया है. अब 50 हजार रुपये से अधिक के सोने की खरीद पर पैन की जरूरत खत्म कर दी गई है. सरकार ने रत्न व आभूषण डीलरों को मनी लांड्रिंग कानून पीएमएलए के तहत रिपोर्टिंग की […]
नयी दिल्ली : धनतेरस और दिवाली से पहले सरकार ने सोना खरीदने की ख्वाहिश रखने वालों को बड़ा तोहफा दिया है. अब 50 हजार रुपये से अधिक के सोने की खरीद पर पैन की जरूरत खत्म कर दी गई है. सरकार ने रत्न व आभूषण डीलरों को मनी लांड्रिंग कानून पीएमएलए के तहत रिपोर्टिंग की अनिवार्यता से छूट दे दी है. सरकार ने यह पहल ऐसे समय में की है जबकि गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं.
सरकार ने 23 अगस्त की अपनी अधिसूचना को वापस लिया है. पीएमएलए के तहत प्रत्येक रिपोर्टिंग इकाई को दस लाख रुपये से अधिक मूल्य के सभी सौदों, पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य के सभी सीमापारीय स्थानांतरणों व 50 लाख रुपये या इससे अधिक मूल्य के अचल संपत्ति सौदों का रिकार्ड रखना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










