कबाड़ बेचकर पैसा कमायेगी एयर इंडिया, खाली करेगी अनयूज्ड हैंगर

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया की कुछ हवाईअड्डों पर बिना इस्तेमाल वाले पार्किंग स्थानों (हैंगर) को खाली करने की योजना है. लागत में कटौती के लिए कंपनी इसके अलावा वहां पडे कबाड़ को भी बेचेगी.एयर इंडिया के विनिवेश पर विचार चल रहा है. ऐसे में पिछले महीने ही कंपनी के […]
नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया की कुछ हवाईअड्डों पर बिना इस्तेमाल वाले पार्किंग स्थानों (हैंगर) को खाली करने की योजना है. लागत में कटौती के लिए कंपनी इसके अलावा वहां पडे कबाड़ को भी बेचेगी.एयर इंडिया के विनिवेश पर विचार चल रहा है. ऐसे में पिछले महीने ही कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का पद ग्रहण करने वाले राजीव बंसल ने कहा कि कंपनी समय पर उड़ान परिचालन (ओटीपी), ग्राहक सेवा बेहतर बनाने और विभिन्न मदों में लागत कटौती करने के लिए काम कर रही है. बंसल ने कहा कि वह हवाईअड्डों पर कंपनी के कबाड़ में घिरे पड़े अतिरिक्त स्थान को खाली करने की योजना पर काम कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










