भीम और गूगल के तेज एप से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा लाभ

नयी दि्ल्ली :गूगल ने कल भारत में डिजिटल पेमेंट सर्विस ‘तेज की लांचिग की. डिजिटल पेमेंट मार्केट में भीम एप पहले से ही मौजूद है. कल गूगल की इस लांचिग के बाद देश में डि़जिटल पेमेंट मार्केट में तेजी का अनुमान है. डिजिटल पेमेंट सर्विस में लगातार हो रही वृद्धि का सबसे ज्यादा फायदा देश […]
नयी दि्ल्ली :गूगल ने कल भारत में डिजिटल पेमेंट सर्विस ‘तेज की लांचिग की. डिजिटल पेमेंट मार्केट में भीम एप पहले से ही मौजूद है. कल गूगल की इस लांचिग के बाद देश में डि़जिटल पेमेंट मार्केट में तेजी का अनुमान है. डिजिटल पेमेंट सर्विस में लगातार हो रही वृद्धि का सबसे ज्यादा फायदा देश के दूरदराज इलाकों को हो सकता हैं. खासतौर से उन इलाकों में जहां बैंकों के परिचालन लागत नहीं निकल पाता है.
विशेषज्ञों की माने तो देश के सुदूर इलाकों में बैंकिग सुविधा अभी तक फैल नहीं पायी हैं, क्योंकि वहां कम आबादी और निम्न आय वर्ग के बीच बैंकों के परिचालन लागत को निकाल पाना आसान नहीं होता.बैंकों के राष्ट्रीयकरण के बाद बैंकिंग सर्विस अभिजात वर्ग से निकलकर आम आदमी तक पहुंचा था लेकिन अब भी देश के सभी हिस्से में यह सामान्य रूप से उपलब्ध नहीं है. अर्थाशास्त्रियों के मुताबिक बैंकिंग सुविधा सुलभ बनाने में पेमेंट एप बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं.
गूगल ने लांच किया मोबाइल पेमेंट एप – तेज, जाने कैसे करेगा काम
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




