ePaper

जल्द आ रहा है 100 रुपये का सिक्का, जानिए- क्या होगा खास

Updated at : 13 Sep 2017 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
जल्द आ रहा है 100 रुपये का सिक्का, जानिए- क्या होगा खास

नयी दिल्ली : जल्द ही सौ रुपये का सिक्का जारी होगा. साथ ही पांच रुपये का भी नया सिक्कासरकारजारी करेगी. सरकार यह दोनों सिक्के डॉ एमजी रामचंद्रन की जन्मशताब्दी के मौके पर जारी करेगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सौ रुपये का नया सिक्का 44 मिलीमीटर का होगा. इसका वजन 35 ग्राम होगा. इसके अगले भाग […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जल्द ही सौ रुपये का सिक्का जारी होगा. साथ ही पांच रुपये का भी नया सिक्कासरकारजारी करेगी. सरकार यह दोनों सिक्के डॉ एमजी रामचंद्रन की जन्मशताब्दी के मौके पर जारी करेगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सौ रुपये का नया सिक्का 44 मिलीमीटर का होगा. इसका वजन 35 ग्राम होगा. इसके अगले भाग पर अशोक स्तंभ होगा. इसके एक ओर भारत और एक ओर इंडिया लिखा होगा. इसके नीचे अंकों में 100 लिखा होगा. सिक्के के पिछले भाग पर एमजी. रामचंद्रन की फोटो होगी. फोटो के नीचे 1917-2017 लिखा होगा.

चार धातुओं को मिलाकर बनेगा सिक्का
सौ रुपये का सिक्का चार धातुओं को मिलाकर बनेगा जिसमें चांदी 50 फीसद, तांबा 40 फीसद, निकल पांच फीसद और जस्ता पांच फीसद होगा. वहीं पांच रुपये का सिक्का 23 मिलीमीटर का होगा जिसका वजन छह ग्राम होगा. इसके अगले भाग पर अशोक स्तंभ बना होगा जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola