Good News : सार्वजनिक क्षेत्र के चार बैंकों ने की ब्याज दरों में 0.45 फीसदी तक की कटौती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2017 11:29 PM
नयी दिल्ली: इंडियन बैंक तथा विजया बैंक समेत सार्वजनिक क्षेत्र के चार बैंकों ने मानक ब्याज दर में 0.45 फीसदी तक की कटौती की बुधवार को घोषणा की. पंजाब एंड सिंध बैंक ने एक दिन के कर्ज के लिए सीमांत कोष आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.45 फीसदी कटौती कर इसे 8.15 फीसदी कर दिया, […]
नयी दिल्ली: इंडियन बैंक तथा विजया बैंक समेत सार्वजनिक क्षेत्र के चार बैंकों ने मानक ब्याज दर में 0.45 फीसदी तक की कटौती की बुधवार को घोषणा की. पंजाब एंड सिंध बैंक ने एक दिन के कर्ज के लिए सीमांत कोष आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.45 फीसदी कटौती कर इसे 8.15 फीसदी कर दिया, जो अब तक 8.60 फीसदी थी. बैंक ने एक महीने के कर्ज पर एमसीएलआर 0.40 फीसदी घटाकर 8.20 फीसदी कर दिया है. वहीं, एक साल के कर्ज पर ब्याज 0.15 फीसदी घटाकर 8.55 फीसदी कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें: Punjab National Bank ने चुनिंदा कर्जों पर घटायी 0.25 फीसदी ब्याज दर
इंडियन बैंक ने सभी खंडों में एमसीएलआर में 0.15 फीसदी कटौती की है. विजया बैंक ने एक साल के लिए एमसीएलआर को 0.15 फीसदी कम कर 8.50 फीसदी कर दिया है. आईडीबीआई बैंक ने भी विभिन्न अवधि के कर्ज पर एमसीएलआर 0.05 फीसदी से लेकर 0.1 फीसदी तक की कटौती की है.
बैंक ने एक बयान में कहा कि एमसीएलआर में कटौती से ऋण वृद्धि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. इससे कुल मिलाकर अर्थव्यवस्था की वृद्धि को गति मिलेगी. मानक ब्याज दरों में कटौती से एमसीएलआर से संबद्ध मकान, कार और अन्य कर्ज सस्ते होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










