नौकरियां बढ़ाने के लिए नीति आयोग ने सरकार को दिया यह सुझाव

नयी दिल्ली : नयी नौकरियां पैदा करने में विफल रही केंद्र सरकार को नीति आयोग ने कुछ सुझाव दिये हैं. आयोग ने रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए तटीय क्षेत्रों में कोस्टल एम्लॉयमेंट जोन बनाने का सुझाव दिया है. जोन में दस हजार रोजगार देने वाली कंपनियों को जीएसटी में तीन साल की और बीस […]
नयी दिल्ली : नयी नौकरियां पैदा करने में विफल रही केंद्र सरकार को नीति आयोग ने कुछ सुझाव दिये हैं. आयोग ने रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए तटीय क्षेत्रों में कोस्टल एम्लॉयमेंट जोन बनाने का सुझाव दिया है. जोन में दस हजार रोजगार देने वाली कंपनियों को जीएसटी में तीन साल की और बीस हजार नौकरियां देने वाली कंपनियों को छह साल की छूट देने का सुझाव दिया गया है. नीति आयोग ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा भारत में नौकरियां कम पैदा हो रही है क्योंकि कंपनियां अपना निवेश वैसे जगह नहीं कर रही हैं . जहां से नौकरियां पैदा हो सके. गौरतलब है कि नीति आयोग ने तीन साल का एक्शन प्लान जारी किया है. इस एक्शन प्लान के अनुसार भारत में आने वाले सालों में 8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ दर्ज की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




