ePaper

भारी बारिश में जीएसटी, सब्जियों की कमी आैर बढ़ते दामों ने बढ़ायी थोक महंगार्इ

Updated at : 14 Aug 2017 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
भारी बारिश में जीएसटी, सब्जियों की कमी आैर बढ़ते दामों ने बढ़ायी थोक महंगार्इ

नयी दिल्लीः वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के पहले महीने में कुछ जिंसों के दाम बढ़ने से थोक मुद्रास्फीति जुलाई में उछलकर 1.88 फीसदी पर पहुंच गयी. थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति जून, 2017 में 0.90 फीसदी थी. वहीं, जुलाई, 2016 में यह 0.63 फीसदी थी. सोमवार को यहां जारी सरकारी आंकड़े के […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के पहले महीने में कुछ जिंसों के दाम बढ़ने से थोक मुद्रास्फीति जुलाई में उछलकर 1.88 फीसदी पर पहुंच गयी. थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति जून, 2017 में 0.90 फीसदी थी. वहीं, जुलाई, 2016 में यह 0.63 फीसदी थी. सोमवार को यहां जारी सरकारी आंकड़े के अनुसार, खाद्य वस्तुओं की कीमत जुलाई में सालाना आधार पर 2.15 फीसदी बढ़ी. वहीं, जून में कीमत में 3.47 फीसदी की गिरावट आयी थी. सब्जियों की कीमत में जुलाई महीने में 21.95 फीसदी का उछाल आया, जबकि जून में इसमें 21.16 फीसदी की गिरावट आयी थी.

इस खबर को भी पढ़ेंः पांच महीने के सबसे निचले स्तर 2.17 फीसदी पर पहुंची थोक महंगार्इ दर

हालांकि, विनिर्मित वस्तुओं की महंगाई दर जुलाई में घटकर 2.18 फीसदी रही, जो जून में 2.27 फीसदी थी. ईंधन और बिजली खंड में मुद्रास्फीति आलोच्य महीने में कम होकर 4.37 फीसदी हो गयी, जो पिछले महीने में 5.28 फीसदी थी. सब्जी के अलावा अंडा, मांस और मछली समेत खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर आलोच्य महीने में बढ़कर 3.30 फीसदी पहुंच गयी. फलों की मुद्रास्फीति 2.71 फीसदी अनाज 0.63 फीसदी तथा धान की महंगाई दर 3.47 फीसदी दर्ज की गयी.

हालांकि, आलू, दाल और प्याज के मूल्यों में क्रमश: 42.45 फीसदी, 32.56 फीसदी तथा प्याज में 9.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी. इस बीच, मई की थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति मामूली रूप से बढ़कर 2.26 फीसदी हो गयी, जबकि पूर्व में इसके 2.17 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया था. देश में जीएसटी एक जुलाई से लागू किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola