बामुलाहिजा होशियार! 12 अगस्त से बैंकों में चार दिनों की छुट्टियां, निकालकर रख लें नकदी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2017 12:32 PM
नयी दिल्लीः बामुलाहिजा होशियार! अगर आपने अपने पास अभी से नकदी निकालकर नहीं रखी है, तो रख लें. इसका कारण यह है कि आने वाले दिनों में शुक्रवार के बाद 12 अगस्त से चार दिनों तक बैंकों में छुट्टियां रहेंगी. इस दौरान आशंका इस बात की भी है कि देश में बैंकों के एटीएम से […]
नयी दिल्लीः बामुलाहिजा होशियार! अगर आपने अपने पास अभी से नकदी निकालकर नहीं रखी है, तो रख लें. इसका कारण यह है कि आने वाले दिनों में शुक्रवार के बाद 12 अगस्त से चार दिनों तक बैंकों में छुट्टियां रहेंगी. इस दौरान आशंका इस बात की भी है कि देश में बैंकों के एटीएम से भी नकदी की निकासी नहीं हो सकेगी. एेसे में अगर त्योहारों को खुशनुमा बनाते हुए इनका आनंद उठाना है, तो पहले ही नकदी की निकासी कर लें.
इस खबर को भी पढ़ेंः एटीएम बंद, रुपये पाने को परेशान रहे लोग
जानकारी के अनुसार, आगामी 12 अगस्त को महीने का दूसरा शनिवार पड़ता है. रिजर्व बैंक की घोषणा के अनुसार, महीने के दूसरे शनिवार को बैंक अवकाश रहेगा. ठीक इसके दूसरे दिन 13 अगस्त को रविवार है आैर इस दिन रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा. इतना ही नहीं, सोमवार यानी 14 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार है. इस दिन भी सरकारी अवकाश घोषित किया गया है आैर इसके ठीक अगले दिन 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस है.
अब एेसे में, अगर इस हफ्ते में दो दिन बाद से ही अवकाश शुरू हो जायेगा, जो अगले हफ्ते के दूसरे दिन यानी 15 अगस्त तक जारी रहेगा. एेसी स्थिति में यदि बैंकों में लगातार चार दिनों तक अवकाश रहेगा, तो बैंकों के एटीएम के शटर भी डाउन रहने की आशंका अधिक है. अब अगर कोर्इ आदमी अवकाश शुरू होने के पहले नकदी की निकासी नहीं करेगा, तो एेन वक्त पर नकदी को लेकर चक्कर काटना भी करीब-करीब संभावित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










