भगोड़ा माल्या को डियाजियो ने दिया झटका, बोली-लौटाना होगा चार करोड़ डाॅलर

लंदनः देश के सरकारी बैंकों का करोड़ों रुपये का कर्ज लेकर फरार शराब कारोबारी विजय माल्या को ब्रिटेन की कंपनी डियाजियो ने करारा झटका दिया है. उसने गुरुवार को कहा कि उसकी आेर से संकट के दौर से गुजर रहे भारतीय कारोबारी विजय माल्या से चार करोड़ डॉलर लौटाने को कहा गया है. यह रकम […]
लंदनः देश के सरकारी बैंकों का करोड़ों रुपये का कर्ज लेकर फरार शराब कारोबारी विजय माल्या को ब्रिटेन की कंपनी डियाजियो ने करारा झटका दिया है. उसने गुरुवार को कहा कि उसकी आेर से संकट के दौर से गुजर रहे भारतीय कारोबारी विजय माल्या से चार करोड़ डॉलर लौटाने को कहा गया है. यह रकम माल्या को यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड से बाहर निकलने के लिए हुए 7.50 करोड़ डॉलर (करीब 515 करोड़ रुपये) के समझौते के हिस्से के तौर पर दी गयी थी.
इस खबर को भी पढ़ेंः बोले शराब कारोबारी विजय माल्या, मामले के निपटान के लिये बैंकों से बातचीत को हूं तैयार
डियाजियो ने इस समझौते के तहत हर साल किये जाने वाले 70 लाख डॉलर के भुगतान को भी रोक दिया है. इसके साथ ही, उसकी आेर से कंपनी को हुए नुकसान की भरपाई करने को भी कहा गया है. ब्रिटेन की कंपनी ने माल्या के साथ उसकी यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड (यूएसएल) से पूरी तरह विदाई के लिए पांच साल की अवधि में 7.50 करोड़ डॉलर का भुगतान करने का समझौता किया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




