ePaper

घर बैठे दे सकेंगे आयकर नोटिस का जवाब, दस्तावेजों को अपलोड करने की सुविधा शुरू करेगा विभाग

Updated at : 11 Jun 2017 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
घर बैठे दे सकेंगे आयकर नोटिस का जवाब, दस्तावेजों को अपलोड करने की सुविधा शुरू करेगा विभाग

नयी दिल्ली: आयकर नोटिस का विभिन्न आवश्यक दस्तावेजों के साथ जवाब देना अब बेहद आसान हो जायेगा. बस एक क्लिक करके अब इस काम को ऑनलाइन ही निबटाया जा सकेगा. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि विभाग अपनी ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जल्द ही आयकर नोटिसों का जवाब देने और संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: आयकर नोटिस का विभिन्न आवश्यक दस्तावेजों के साथ जवाब देना अब बेहद आसान हो जायेगा. बस एक क्लिक करके अब इस काम को ऑनलाइन ही निबटाया जा सकेगा. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि विभाग अपनी ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जल्द ही आयकर नोटिसों का जवाब देने और संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करने की सुविधा शुरू करेगा.

इस सुविधा के शुरू हाेने से अब आयकर नोटिस पानेवाले कर दाताओं को विभिन्न दस्तावेज लेकर आयकर दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे. बल्कि, वह नोटिस का जवाब अपने घरों, दफ्तरों इत्यादि से अपलोड कर सकेंगे. अधिकारी ने कहा कि यह हमारा कर विभाग को करदाता हितैषी बनाने की दिशा में एक और कदम है.

करदाताओं को भेजे गये नोटिसों के बारे में संपर्क करने के लिए विभाग जल्द ही एक एसएमएस सेवा भी शुरू करेगा. एक बार यह सेवा शुरू होने के बाद करदाताओं को भेजे गये नोटिस की जानकारी एसएमएस के माध्यम से भेजी जायेगी, जिसमें मांगे गये संबंधित दस्तावेजों का भी ब्योरा होगा. करदाता इसके बाद ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाकर करदाता नोटिस का जवाब देने में सक्षम होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola