बजट पेश करने संसद पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, लाल साड़ी में आयीं नजर, फोटो देखें

Updated:
विज्ञापन

बजट 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में केंद्रीय बजट 2023 पेश करने जा रही हैं. सबकी निगाहें उन्हीं पर टिकी हैं. इससे पहले सुबह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंचीं जहां बजट की पहली कॉपी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिखाई गई फिर राष्ट्रपति ने बजट को औपचारिक मंजूरी दी.

विज्ञापन
undefined

वित्त मंत्री निर्मला सीता रमन आज संसद में बजट पेश करने के लिए तैयार हैं. वित्त मंत्रालय से निकलते समय वित्त मंत्री गोल्डेन ब्लैक पाड़ वाली लाल साड़ी में नजर आईं.

विज्ञापन
undefined

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से बजट को औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण संसद की ओर रवाना हुईं.

undefined

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को सुबह 11 बजे संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी. केंद्रीय बजट 2023 का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन और संसद टीवी पर देख सकेंगे.

undefined

मोदी सरकार का बजट पिछले साल की ही तरह, इस बार भी पेपरलेस बजट (paperless budget) होगा. यह तीसरा मौका होगा, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बिना कागज के संसद में बजट भाषण पढ़ेंगी.

undefined

2021 में सरकार ने पहली बार पेपरलेस बजट पेश किया था. उस समय संसद के सदस्यों और आम जनता को बजट डॉक्यूमेंट ऐक्सेस कराने के लिए सरकार ने Union Budget Mobile App लॉन्च किया था.

undefined

आपको बता दें कि केंद्र सरकार हर साल संसद में एक बजट सत्र (Budget Session) आयोजित करती है. इस बजट सत्र में देश के आर्थिक विकास और इकोनॉमी से जुड़े विभिन्न फैसले लिये जाते हैं.

undefined

वित्त मंत्री इस बजट सत्र में ही अगले वित्त वर्ष के लिए देश का आम बजट पेश करते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola