विक्की कौशल ने अपने दोस्त संग 'नाच पंजाबन' गाने पर किया धमाकेदार डांस, वरुण धवन ने यूं किया रिएक्ट, VIDEO

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2022 6:17 PM

विज्ञापन

विक्की कौशल और उनके दोस्त अमृतपाल बिंद्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में विक्की वरुण धवन की फिल्म जुग जुग जियो के नाच पंजाबन गाने पर डांस करते दिख रहे हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. विक्की फिल्म उड़ी से रातों-रात फेमस हो गए थे. फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है. अब विक्की कौशल का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर का धमाकेदार डांस देखा जा रहा है.

विक्की कौशल ने किया किलर डांस

दरअसल विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपने दोस्त अमृतपाल बिंद्रा के साथ वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग जुग जियो के टाइटल ट्रैक नांच पंजाबन पर डांस करते दिख रहे हैं. एक्टर के किलर मूव्स फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं. आपको बता दें कि अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा ने भी बीते दिनों कॉफी विद करण के सेट पर ‘नांच पंजाबन’ पर कमरिया हिलाई थी.

https://www.instagram.com/p/CeOEVPvITRl/
विक्की ने कैप्शन में लिखा ये स्पेशल मेसेज

विक्की कौशल ने अपने दोस्त और निर्देशक अमृतपाल सिंह बिंद्रा के साथ गाने पर जोरदार डांस करते हुए खुद का एक वीडियो शेयर किया. वीडियो को शेयर करते हुए विक्की ने लिखा, “जितना पंजाबी मिल सकता है !!! मेरे भाई @bindraamritpal के साथ #NachPunjabban पर डांस करना पसंद आया। #JugJugJeeyo की टीम को हमारा प्यार और शुभकामनाएं … @varundvn @kiaraaliaadvani @anilskapoor @neetu54 @manieshpaul @mostlysane @raj_a_mehta @karanjohar @apoorva1972 @dharmamovies.” वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर ने कुछ दिन पहले ही अपनी फिल्म जुगजुग जियो का पहला गाना लॉन्च किया था. तब से कई सेलेब्स इस गाने के हुक स्टेप पर डांस करते हुए वीडियो शेयर कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CdkP4SBM4hn/
विक्की कौशल की फिल्में

विक्की कौशल इन-दिनों कम से कम 3 से 4 फिल्मों में काम कर रहे हैं. वह जल्द ही तृप्ति डिमरी के साथ क्रोएशिया के लिए रवाना होने जा रहे हैं, ताकि उनकी अनाम रोमांटिक कॉमेडी के लिए एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग हो सके. उनके पास गोविंदा नाम मेरा भी है, जो इस साल कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर के साथ रिलीज होने के लिए तैयार है. इस बीच उन्होंने सारा अली खान के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म पर भी काम शुरू कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola