उर्वशी रौतेला की सिल्वर चेन पर अटका यूजर्स का ध्यान, बोले- इसका ऋषभ पंत से कनेक्शन तो नहीं
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Oct 2022 12:01 PM
उर्वशी रौतेला का एक वीडियो इसी समय सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में उन्होंने पर्पल कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही है. लेकिन यूजर्स का ध्यान उनके सिल्वर चेन पर है. उसे लेकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे है.
उर्वशी रौतेला अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में आ जाती है. उर्वशी के पोस्ट पर यूजर्स ऋषभ पंत का नाम लेकर कमेंट करने से पीछे नहीं हटते. हाल ही में वो ऑस्ट्रेलिया में नजर आई, जहां टी-20 वर्ल्ड कप हुआ. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो एक्ट्रेस का वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने जो चेन पहनी है, उसपर यूजर्स की नजर अटक गई है. इसे लेकर वो अपना रिएक्शन दे रहे है.
उर्वशी रौतेला ने ऑस्ट्रेलिया जाते वक्त अपनी एक फोटो फ्लाइट से शेयर की थी. इसका उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा था, जो चर्चा में आ गया था. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. हालांकि यूजर्स वीडियो के कंटेंट पर ध्यान नहीं दे रहे, बल्कि उनकी नजर एक्ट्रेस के चेन पर है. पर्पल ड्रेस में वो काफी खूबसूरत लग रही है. इसके साथ उन्होंने डायमंड चेन पहनी है.

इसके अलावा वीडियो में उर्वशी रौतेला ने एक सिल्वर कलर की पतली सी चेन पहनी है. ऐसी ही चेन क्रिकेटर ऋषभ पंत भी पहनते है. कई बार उन्हें इस चेन के साथ देखा गया था. इंस्टाग्राम पर भी उनकी कई तसवीरें है, जिसमें वो ये चेन पहने दिख जाते है. फिर क्या था, यूजर्स कयास लगाने लगे कि ये चेन क्रिकेटर ने ही उन्हें दी होगी. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ऋषभ पंत की चेन. हालांकि ये किसकी चेन है ये तो एक्ट्रेस ही बता सकती है.
https://www.instagram.com/p/CO-mWSdND5Lहाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा ने एक फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा था, मेरा दिल (इमोजी) मुझे ऑस्ट्रेलिया ले आया. मेरे मैन और भारत के लिए वहां जाना ही था. इस पोस्ट को लेकर यूजर्स ने कमेंट किया था कि उन्होंने उर्वशी रौतेला के कैप्शन को कॉपी किया है. कुछ ने तो यहां तक लिख दिया था कि वो एक्ट्रेस का मजाक बना रही है. बता दें कि ऐसा ही कैप्शन एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में दिया था.
Also Read: T20 WC: धनाश्री वर्मा ने उर्वशी रौतेला का सरेआम उड़ाया मजाक? सोशल मीडिया पर लिखा ये पोस्ट जो हो रहा वायरलवहीं, उर्वशी रौतेला ने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि अब वो ऑस्ट्रेलिया से वापस आ रही है. अपनी तसवीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, यहां से जाने से मेरा दिल टूट गया, लेकिन ये समय मूव ऑन करने का है. बता दें कि ऋषभ पंत और एक्ट्रेस दोनों एक-दूसरे को डेट कर चुके है और उनका बहुत पहले ब्रेकअप हो चुका है. हालांकि दोनों ने रिलेशनशिप वाली बात को कभी नहीं माना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










