T20 WC: धनाश्री वर्मा ने उर्वशी रौतेला का सरेआम उड़ाया मजाक? सोशल मीडिया पर लिखा ये पोस्ट जो हो रहा वायरल

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Oct 2022 1:59 PM

विज्ञापन

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा का लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में धनाश्री ने ऐसा कुछ लिखा, जिसे यूजर्स बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के पोस्ट से जोड़कर देख रहे है. ये पोस्ट इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है.

विज्ञापन

T20 World Cup: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. धनाश्री कभी अपने डांस वीडियो तो कभी किसी चहल के साथ किसी पोस्ट को लेकर सुर्खियां बटोरती है. लेकिन इस बार उनका एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस पोस्ट को यूजर्स उर्वशी रौतेला से जोड़कर देख रहे है. बता दें कि धनाश्री अपने पति को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में चियर करने ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है.

धनाश्री वर्मा का वायरल पोस्ट

दरअसल, धनाश्री वर्मा ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. इसमें उन्होंने विक्टरी वाला साइन दिखाते हुए कैप्शन में लिखा, मेरा दिल (इमोजी) मुझे ऑस्ट्रेलिया ले आया. मेरे मैन और भारत के लिए वहां जाना ही था. उनका ये पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

https://www.instagram.com/p/Cj8D9tWoWP9/

यूजर्स पोस्ट पर कर रहे मजेदार कमेंट

धनाश्री वर्मा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए युजवेंद्र चहल ने दिल वाला इमोजी हार्ट बनाकर कमेंट किया. एक मीडिया यूजर ने लिखा, उर्वशी का मजाक बना रही. एक औऱ यूजर ने लिखा, फुल ट्रोलिंग चल रही है. एक औऱ यूजर ने लिखा, मतलब उर्वशी को चैलेंज. एक और यूजर ने लिखा, रौतेला मैम की कॉपी. एक और यूजर ने लिखा, ये कैप्शन कहीं सुना हुआ लग रहा है.

जानें क्या था उर्वशी रौतेला का पोस्ट

गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला ने कुछ समय पहले एक पोस्ट लिखा था. इसमें उन्होंने अपनी तसवीर के साथ कैप्शन में लिखा था, अपने दिल को फॉलो करते हुए…ये यह मुझे ऑस्ट्रेलिया ले आया. बता दें कि उस समय इंडियन क्रिकेट टीम T20 वर्ल्डकप के लिए ऑस्ट्रेलिया में थी और उसमें ऋषभ पंत भी खेल रहे थे. जिसके बाद यूजर्स उनके पोस्ट पर ऋषभ का नाम लेकर कमेंट करने लगे थे. बता दें कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर चुके है और उनका बहुत पहले ब्रेकअप हो चुका है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola