The Kerala Story BO Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर द केरल स्टोरी का जलवा बरकरार, दूसरे दिन तोड़ा ये रिकॉर्ड

The Kerala Story Box Office Collection Day 2: निर्देशक सुदीप्तो सेन की विवादास्पद फिल्म द केरल स्टोरी ने 5 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी. फिल्म ने अपने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत कर सभी को चौंका दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे दिन इसने 12.50 की कमाई की है.
The Kerala Story Box Office Collection Day 2: द केरल स्टोरी ने कई विवादों के बीच सिनेमाघरों में दस्तक दी. सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इधानी मुख्य भूमिकाओं में हैं. द केरल स्टोरी की कहानी केरल की एक निर्दोष हिंदू महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका इस्लामिक दोस्तों द्वारा ब्रेनवॉश किया जाता है और उनका धर्म परिवर्तन किया जाता है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे में ही काफी अच्छी कमाई की. अब दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.
खैर, द केरल स्टोरी 2023 की 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग वाली हिंदी फिल्म बनकर उभरी है. शुरुआती रुझानों के अनुसार, अदा शर्मा स्टारर फिल्म ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की. जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 20.53 करोड़ रुपये हो गया है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 8.03 करोड़ रुपये कमाए थे.
बता दें कि फिल्म केरल में गैर-मुस्लिम लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसका इस्लामिक दोस्तों द्वारा ब्रेनवॉश किया जाता है और उसका धर्म परिवर्तन किया जाता है. बाद में उसे आईएसआईएस आतंकवादी संगठन में भेज दिया गया. हालांकि, जब यह पता चला कि यह फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है, जहां केरल की लगभग 32,000 महिलाएँ इस खतरनाक योजना के तहत फंसी हुई हैं, तो सभी को झटका लगा. ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म सवालों के घेरे में थी. इसके बाद, फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए नाराजगी और विरोध में वृद्धि हुई है. हालांकि, फिल्म के ट्रेलर का विवरण ‘32,000 महिलाओं की कहानी’ से बदलकर अभी हाल ही में तीन महिलाओं की कहानी बन गया है. इससे बहस का एक और दौर शुरू हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










