तमन्ना भाटिया को मिल गया प्यार, विजय वर्मा संग रिश्ते को किया कन्फर्म, बोली- वह ऐसा इंसान है जिनके...
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Jun 2023 7:58 AM
तमन्ना और विजय फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' में साथ में काम कर रहे है और इसकी शूटिंग के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के करीब आए. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने विजय को लेकर बात की.
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के अफेयर की बात काफी समय से सुर्खियों में छाई हुई है. अक्सर दोनों साथ में किसी इवेंट या फंक्शन में दिख जाते है. उनके अफेयर की बात तब शुरू हुई जब उन्हें गोवा में न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टी में किस करते हुए देखा गया. उनका वीडियो भी वायरल हुआ था. हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी बनाए रखी. एक्ट्रेस ने पहली बार विजय संग अपने रिलेशनशिप पर बात की.
तमन्ना और विजय फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में साथ में काम कर रहे है और इसकी शूटिंग के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के करीब आए. फिल्म कैम्पैनियन के साथ इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि आप किसी के लिए इसलिए अट्रैक्ट हो सकते है क्योंकि वो सिर्फ आपको को-स्टार है. मुझे लगता है कि अगर किसी को किसी के प्यार में पड़ना है, किसी के लिए कुछ महसूस करना है तो यह निश्चित रूप से अधिक व्यक्तिगत है, इसका इससे कोई लेना-देना नहीं है कि वे काम क्या करते है. मेरा मतलब है कि ऐसा होने का कारण यह नहीं है.”
https://www.instagram.com/p/CqNn2gQIdIO/?hl=en
तमन्ना ने विजय को लेकर कहा कि, ”वह ऐसा इंसान है जिनके साथ मैं बहुत ही व्यवस्थित तरीके से हूं. अगर आपको एक साथी ढूंढना है तो आपको ऐसी बहुत सी चीजें करनी पड़ सकती हैं जो उस व्यक्ति की समझ को पूरा करती हैं. लेकिन मैंने एक दुनिया बनाई और उस दुनिया को वो इंसान मेरे कुछ कहने से ही समझ गया. वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिसकी मैं फ्रिक करती हूं. वो मेरा हैप्पी पैलेस है.”
https://www.instagram.com/p/Cnd8oxKLZKT/?hl=en
जोया अख्तर की गली बॉय में अपनी भूमिका से प्रसिद्धि पाने से पहले विजय वर्मा पिंक और मंटो जैसी फिल्मों में काम कर चुके थे. उन्हें आखिरी बार आलिया भट्ट के साथ डार्लिंग्स में देखा गया जिसमें वो निगेटिव किरदार में नजर आये थे. फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी. वह अगली बार जापानी उपन्यास, द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स पर आधारित करीना कपूर-स्टारर में दिखाई देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










