ePaper
Live Updates

Sushant Singh Rajput News Updates: आंखें हुई नम, सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में इन हस्तियों ने लिया भाग

Updated at : 16 Jun 2020 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput News Updates: आंखें हुई नम, सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में इन हस्तियों ने लिया भाग

Sushant Singh Rajput Death Latest News in Hindi : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को खुदकुशी कर सबको चौंका दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आत्महत्या की पुष्टि हो चुकी है. आज दोपहर में पटना से उनका पूरा परिवार मुंबई पहुंचा और विले पार्ले के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर सुशांत सिंह के तमाम करीबी लोग मौजूद थे. इसमें श्रद्धा कपूर, कृति सेनन, रिया चक्रवर्ती के अलावा टीवी जगत के भी लोग आए थे. हालांकि प्रशासन की ओर से सिर्फ 20 लोगों को श्मशान घाट में जाने की इजाजत थी. आज सुबह मुंबई पुलिस की पूछताछ में सुशांत की बहन ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से सुशांत सिंह राजपूत की तबीयत ठीक नहीं थी. बॉलीवुड से इस घटना की पल पल अपडेट के लिए आप इस लाइव ब्लॉग पर बने रहिए...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:06 PM. 15 Jun 207:06 PM. 15 Jun

सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में इन हस्तियों ने लिया भाग

मुंबई में आज नम आंखों से सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी विदाई दी गई. कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोगों को शामिल होने की इजाजत है, इसलिए सुशांत की अंतिम यात्रा में सिर्फ उनके करीबी लोग शामिल हुए थे. सुशांत के अंतिम संस्कार में घर के बारह लोग शामिल हुए थे. बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए छिछोरे फिल्म की उनके कोस्टार श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा, राब्ता एक्ट्रेस कृति सेनन, दिल बेचारा के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा पहुंचे थे. इसके अलावा केदारनाथ और काई पो चे डायरेक्टर अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी प्रज्ञा भी वहां पहुंचे थे. इसके अलावा उनकी दोस्त रिया चक्रवर्ती भी हॉस्पिटल पहुंची थीं.

7:06 PM. 15 Jun 207:06 PM. 15 Jun

पंचतत्व में विलीन हुए सुशांत सिंह राजपूत, भीगी पलकों से दी गई अंतिम विदाई

मुंबई में नम आंखों से सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी विदाई दी गई. विले पार्ले के सेवा समाज घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ.

4:54 PM. 15 Jun 204:54 PM. 15 Jun

श्मशान घाट पहुंचा परिवार और फिल्मी सितारे

सुशांत को अंतिम विदाई देने के लिए उनकी तीनों बहनों सहित उनके पिता और अन्य परिजन श्मशान घाट पहुंच गए हैं. अंतिम संस्कार में श्रद्धा कपूर, कृति सेनन, विवेक ओबेरॉय, रणदीप हुड्डा, रिया चक्रवर्ती सहित तमाम टीवी कलाकार पहुंचे हैं.

4:54 PM. 15 Jun 204:54 PM. 15 Jun

सुशांत के अंतिम संस्कार में श्रद्धा कपूर, कृति सेनन

सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए छिछोरे फिल्म की उनके कोस्टार श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा, राब्ता एक्ट्रेस कृति सेनन, दिल बेचारा के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा पहुंचे हैं. इसके अलावा केदारनाथ और काई पो चे डायरेक्टर अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी प्रज्ञा भी वहां पहुंचे हैं. इसके अलावा उनकी दोस्त रिया चक्रवर्ती भी हॉस्पिटल पहुंची थीं.

4:54 PM. 15 Jun 204:54 PM. 15 Jun

पटना में अंतिम संस्कार चाहता था सुशांत का परिवार

मुंबई पुलिस ने अंतिम संस्कार को लेकर अपडेट दिया है कि सुशांत के परिवार से 8 लोग अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. इसमें उनके पिता, उनकी बहनें और कुछ अन्य करीबी श्मशान घाट जाएंगे. कुल मिलाकर अधिकतम 20 लोगों की मौजूदगी में ही अंतिम संस्कार संपन्न होगा. परिवार ने मुंबई पुलिस ने पटना में अंतिम संस्कार की इजाजत मांगी थी लेकिन कोरोना के कारण प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी.

4:54 PM. 15 Jun 204:54 PM. 15 Jun

श्मशान घाट पर लाया गया पार्थिव शरीर

सुशांत सिंह राजपूत का पार्थिव शरीर विले पर्ले स्थित श्मशान घाट पर लाया गया. यहां सिर्फ 20 लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

4:54 PM. 15 Jun 204:54 PM. 15 Jun

सुशांत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं श्रद्धा कपूर

4:54 PM. 15 Jun 204:54 PM. 15 Jun

अंतिम संस्कार के बाद मीडिया से बात करेगा परिवार

सुशांत का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट पर होगा. बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार में कुल 20 लोग शामिल होंगे. ये भी खबर आ रही है कि अंतिम संस्कार के बाद उनके पिता और परिवार मीडिया से भी बात करेगा.

4:54 PM. 15 Jun 204:54 PM. 15 Jun

सुशांत सिंह: थोड़ी देर में अंतिम संस्कार

सुशांत सिंह के पिता, चचेरे भाई नीरज सिंह मुंबई पहुंच गए हैं. थोड़ी देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

4:54 PM. 15 Jun 204:54 PM. 15 Jun

शेखर कपूर का ट्वीट हो रहा वायरल

2:45 PM. 15 Jun 202:45 PM. 15 Jun

अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू

अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो चुकी है. आज 3: 30 बजे उनका पार्थिंव शरीर लाया जायेगा. जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले में किया जाएगा.

2:45 PM. 15 Jun 202:45 PM. 15 Jun

अस्पताल पहुंची रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती कूपर अस्पताल पहुंची. रिया अपने दो परिवार के सदस्यों के साथ आई थीं. वहां वो थोड़ी देर रुकी और फिर चली गई. सोशल मीडिया पर रिया की तस्वीर सामने आई है. तस्वीर में रिया सफेद कपड़ों में और मास्क लगाए नजर आ रही हैं.

2:45 PM. 15 Jun 202:45 PM. 15 Jun

अमिताभ बच्चन ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद

भावुक बिग बी ने लंबे-लंबे स्पेस देकर लिखा है, ‘क्यों..क्यों…क्यों?’ इसके बाद अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए वे लिखते हैं, “क्यों सुशांत सिंह राजपूत? आपने अपनी जिंदगी खत्म क्यों कर ली? आप शानदार अभिनेता थे. बिना कुछ कहे, बिना कुछ मांगे हमेशा के लिए सो गए.” वहीं इसके बाद अमिताभ ने सुशांत के टैलेंट और फिल्मों का भी जिक्र किया है.

2:45 PM. 15 Jun 202:45 PM. 15 Jun

फ्लैट से कुछ संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से कोई पत्र बरामद नहीं हुआ है. मुम्बई पुलिस के अलावा अपराध शाखा के अधिकारी भी रविवार को उनके किराए के फ्लैट में गए लेकिन कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ. सुशांत अपने दो रसोइयों और एक घरेलू सहायक के साथ रहते थे. चिकित्सकीय रिपोर्ट आना अभी बाकी है.

2:45 PM. 15 Jun 202:45 PM. 15 Jun

सुशांत सिंह राजपूत अवसाद में थे : पुलिस

मुम्बई पुलिस ने सोमवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अवसाद में थे. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुम्बई पुलिस को जांच में पता चला है कि अभिनेता अवसाद की दवाइयां भी ले रहे थे.

2:45 PM. 15 Jun 202:45 PM. 15 Jun

सुशांत सिंह राजपूत का परिवार मुम्बई पहुंचा

सुशांत सिंह राजपूत का परिवार मुम्बई पहुंच गया है. आज शाम 4 बजे एक्टर का अंतिम संस्कार होना है. जानकारी के मुताबिक अब ये मुंबई के कूपर अस्पताल जाएंगे. जहां पर कुछ कागजी कार्रवाई होनी है.

मुकेश भट्ट को अंदेशा था परवीन बॉबी की राह पर हैं सुशांत सिंह राजपूत

2:45 PM. 15 Jun 202:45 PM. 15 Jun

सुशांत का आखिरी कॉल

सुशांत के मैनेजर को सुशांत का उनके फोन का पासवर्ड पता था. फोन खुलने पर आखिरी कॉल रात 3 बजे का है. सुशांत ने अपने दोस्त महेश शेट्टी को कॉल किया था, लेकिन वह कॉल नहीं उठा पाए थे. इसके बाद जब महेश ने 12 बजे दोपहर को कॉल किया पर सुशांत ने फोन नहीं उठाया और तब तक सुशांत की मौत हो चुकी थी.

1:51 PM. 15 Jun 201:51 PM. 15 Jun

लॉकडाउन में सुशांत की मंगेतर उनके घर पर थीं

जानकारी यह भी है कि लॉकडाउन में सुशांत की मंगेतर उनके घर पर थीं, बाद में सहेली के यहां शिफ्ट हो गईं. खबर है कि सुशांत की मंगेतर उनसे बातचीत नहीं कर रही थीं. कॉल रिकॉर्ड के मुताबिक, सुशांत ने अपनी मंगेतर को फोन किया था और वह फोन नहीं उठा रही थीं. इसके बाद उन्होंने अपने कॉमन फ्रेंड महेश को फोन किया था, लेकिन तब उन्होंने भी फोन नहीं उठाया था.

2:45 PM. 15 Jun 202:45 PM. 15 Jun

नवंबर में शादी करने वाले थे सुशांत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले सुशांत की उनके पिता से फोन पर बात हुई थी, जिसमें पिता के आग्रह पर सुशांत ने नवंबर में शादी करने की बात मान भी ली थी. सुशांत के करीबी दोस्तों के मुताबिक, सुंशात और उसकी मंगेतर की शादी होने वाली थी. उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से उन दोनों का झगड़ा चल रहा था.

सुशांत सिंह राजपूत ने ट्यूशन पढ़ाकर खरीदी थी पहली बाइक, देखें यह खास तस्वीर

1:37 PM. 15 Jun 201:37 PM. 15 Jun

सुशांत के घर पहुंची तीन सदस्यीय फॉरेंसिक टीम

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की बहन ने पुलिस को बताया कि पिछले एक हफ्ते से सुशांत सिंह राजपूत की तबीयत ठीक नहीं थी. उन्होंने कहा कि वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे, इस बात की भी उनको जानकारी थी. लेकिन सुशांत ऐसा कदम उठा लेंगे ये उन्होंने सोचा भी नहीं था. ये भी कहा कि सुशांत को कोई आर्थिक परेशानी नहीं थी. वहीं, बांद्रा में सुशांत के घर पहुंची तीन सदस्यीय फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है.

12:53 PM. 15 Jun 2012:53 PM. 15 Jun

1:30 बजे पिता औऱ भाई मुंबई पहुंच जाएंगे

सोमवार को पटना से सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह एवं चचेरे भाई विधायक नीरज कुमार मुंबई के लिए रवाना हो गये है. वो लोग 1: 30 बजे तक मुंबई पहुंच जाएंगे. जिसके बाद शाम 4 बजे एक्टर का अंतिम संस्कार विले पार्ले में किया जाएगा.

12:11 PM. 15 Jun 2012:11 PM. 15 Jun

पुलिस एक्टर के फोन की डिटेल खंगाल रही

पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के फोन की डिटेल को खंगाल रही है. पुलिस उनके फोन में हर एक डिटेल की छानबीन करेंगी.

12:53 PM. 15 Jun 2012:53 PM. 15 Jun

शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार सोमवार को उपनगरीय विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में किया जाएगा. अभिनेता के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि उनके पिता के पटना से मुम्बई पहुंचने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में आज किया जाएगा.’

2:45 PM. 15 Jun 202:45 PM. 15 Jun

मुंबई पुलिस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेंगी

मुंबई पुलिस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है क्योंकि वो सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त रही है. पुलिस रिया से उन दोनों के रिश्ते कैसे थे, इस पर भी पूछताछ करेंगी. पुलिस अब इस मामले में सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी और र‍िया चक्रवर्ती का बयान दर्ज करेगी. सुशांत ने अपनी मौत से ठीक एक रात पहले सुशांत ने रिया को कॉल किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था.

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड पर एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने किया ऐसे रिएक्ट, कभी ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर किया था प्रपोज

11:39 AM. 15 Jun 2011:39 AM. 15 Jun

फ़ॉरेंसिक लैब में जांच जारी

सुशांत ने फांसी लगाई थी और उनकी डेडबॉडी की शुरुआती जांच रिपोर्ट में किसी तरह के जहर देने की बात सामने नहीं आई है, जिसका संदेह जताया जा रहा था. अब अभिनेता के अंग के कुछ नमूनों को कालीना फ़ॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया है.

11:39 AM. 15 Jun 2011:39 AM. 15 Jun

उसने आत्महत्या नहीं की, हत्या की साजिश है: सुशांत के मामा

सुशांत सिंह राजपूत के मामा ने भी कहा है कि हमें नहीं लगता कि उसने आत्महत्या की, पुलिस को इस मामले की जांच करनी चाहिए. उसकी मौत के पीछे कोई साजिश लगती है. उनकी हत्या कर दी गई है.

10:35 AM. 15 Jun 2010:35 AM. 15 Jun

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की वजह हैंगिंग

सुशांत सिंह राजपूत का पहला पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गया है. इसमें उनकी आत्महत्या की वजह अबतक हैंगिंग (फांसी पर लटकना) है. मुंबई के कूपर अस्पताल ने सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम की एडवांस रिपोर्ट दी है, जिसके मुताबिक, मौत की वजह लटकने की वजह से दम का घुटना बताया गया है.

11:39 AM. 15 Jun 2011:39 AM. 15 Jun

भाई और पिता पटना से मुंबई के लिए रवाना

बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह की मुबंई में मौत होने के बाद सोमवार को पटना से उनके पिता केके सिंह एवं चचेरे भाई विधायक नीरज कुमार मुंबई के लिए रवाना हो गये है. मुंबई रवाना होने से पहले चचेरे भाई विधायक नीरज कुमार ने कहा कि हम अभी मुंबई के लिए रवाना हो रहे हैं और सुशांत का वहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा. सुशांत के चचेरे भाई ने आगे कहा कि हम अभी भी विश्वास नहीं कर सकते कि वह हमारे बीच नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम जांच के लिए भी कहेंगे.

9:52 AM. 15 Jun 209:52 AM. 15 Jun

डेड बॉडी की तसवीर वायरल, महाराष्ट्र सरकार ने दी चेतावानी

सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह का एक फोटो वायरल हो रहा है जो खुदकुशी के बाद की बतायी जा रही है. यह तस्वीर लोगों को और झकझोर दे रही है. इस खबर पर महाराष्ट्र सरकार ने संज्ञान लिया है. सूबे की सरकार ने सुशांत सिंह राजपूत की डेड बॉडी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों के लिए चेतावनी जारी की है और ऐसी हरकत को कानूनी रूप से गलत करार दिया है. सरकार की ओर से ऐक्शन की चेतावनी भी दी गयी है.

9:52 AM. 15 Jun 209:52 AM. 15 Jun

सुशांत सिंह राजपूत के मौत की सीबीआई जांच हो : पप्पू यादव

जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि सुशांत बिहार के गौरव थे. उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से कम समय में बड़ी उपलब्धियां हासिल की. वे आत्महत्या नहीं कर सकते है. सरकार उनके मौत की सीबीआई जांच करे. उन्होंने कहा कि बिहार के बेटे, कोसी के सपूत चर्चित फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर सुन मर्माहत हूं. असीम संभावनाओं का असमय अंत अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार जनों के साथ है.

9:21 AM. 15 Jun 209:21 AM. 15 Jun

पिता औऱ भाई मुंबई के लिए होंगे रवाना

बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह की मुबंई में मौत होने के बाद सोमवार को पटना से उनके पिता केके सिंह एवं चचेरे भाई छत्तरपुर से विधायक नीरज कुमार उर्फ बब्लू मुबई जायेंगे. सोमवार की सुबह 11.20 बजे गोएयर से पटना से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ेंगे. सुशांत की सभी बहने मुबंई पहुंच रही हैं. सूत्रों की मानें तो दाह संस्कार मुंबई में ही किया जायेगा.

9:21 AM. 15 Jun 209:21 AM. 15 Jun

आम से लेकर खास लोग सदमे में

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से फिल्म जगत की हस्तियां और उनके प्रशंसक स्तब्ध रह गए. उनके सह-कलाकारों और दोस्तों ने “एमएस धोनी” और “छिछोरे” जैसी फिल्में देने वाले सुशांत को खुशमिजाज, प्रतिभावान और मेहनती बताया. इरफान खान, रिषी कपूर और बासु चटर्जी के निधन से फिल्म जगत अभी उबर ही रहा था कि राजपूत की अचानक हुई मौत उसके लिए एक और सदमे जैसी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola