SSR Death Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुई रिया चक्रवर्ती, कहा- तुम्हें रोज मिस...

सुशांत सिंह राजपूत ने आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कहा था. ऐसे में उनके डेथ एनिवर्सरी पर उनकी लेडी लव रिया चक्रवर्ती उन्हें याद कर इमोशनल हो गई. उन्होंने सुशांत के साथ कई अनसीन फोटोज भी शेयर की. जिसमें दोनों की खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है.
Sushant Singh Rajput Death Anniversary: दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज भले ही इस दुनिया में न हो, लेकिन उनकी यादें हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेगी. उनके निधन ने हर किसी को सदमे में डाल दिया था. कई दिनों तक तो किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि वो हमारे बीच अब नहीं रहे. आज सुशांत को गए हुए दो साल बीत चुका है. ऐसे में आज उनकी लेडी लव रिया चक्रवर्ती ने सुशांत संग अपनी कुछ फोटोज शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने काफी इमोशनल कर देने वाला कैप्शन भी डाला है.
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती को अक्सर एक साथ वर्कआउट करते और इवेंट्स में पहुंचते देखा जाता था. दोनों ने एक दूसरे संग अपने रिश्ते को कभी ऑफिशियल नहीं किया था. हालांकि जब सुशांत की मौत हो गई थी. तब जाकर रिया ने अपने रिश्ते को इंस्टा-ऑफिशियल बनाया. अब रिया ने एक्टर के डेथ एनिवर्सरी पर उन्हें याद किया है. रिया की ओर से शेयर की गई फोटोज में दोनों कपल एक दूसरे संग एंजॉय करते दिख रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/CexmpoeNPZ2/
रिया चक्रवर्ती की ओर से शेयर किए एक फोटोज में दोनों एक दूसरे संग पोज दे रहे हैं. सुशांत रिया के गोद में बैठे हैं. वहीं रिया पाउट बनाई हुई है. दूसरी फोटोज में दोनों की घास पर बैठे मौसम का मजा ले रहे हैं. वहीं तीसरी फोटो में रिया सुशांत के गाल पर किस करती दिख रही हैं. चौथी और आखिरी फोटो में सुशांत ने रिया को अपने गोद में उठाया हुआ है. दोनों की इन फोटोज पर फैंस जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं. रिया ने इन फोटोज को एक कैप्शन के साथ पोस्ट किया. एक्ट्रेस ने लिखा, ”मैं तुम्हें हर रोज मिस करती हुं”.
https://www.instagram.com/p/CY_A25kp1xQ/
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. 34 वर्षीय अभिनेता तब रिया चक्रवर्ती के साथ रिश्ते में थे. सुशांत सिंह राजपूत की मौत को मुंबई पुलिस ने आत्महत्या करार दिया था. हालात ने यू-टर्न ले लिया जब सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया, उनके भाई शोइक और पांच अन्य के खिलाफ कथित तौर पर अपने बेटे की मौत के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की. बाद में मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को ट्रांसफर कर दिया गया था.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




