सिडनाज हमेशा के लिए… बिचौलिया बनने का काम रहने, शहनाज गिल-सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस ने भाईजान को किया ट्रोल

Updated:
विज्ञापन
सिडनाज हमेशा के लिए… बिचौलिया बनने का काम रहने, शहनाज गिल-सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस ने भाईजान को किया ट्रोल

सलमान खान ने हाल ही सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर टिप्पणी की थी और शहनाज को मूव ऑन करने की हिदायत दी थी. अब सिडनाज के फैंस को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने भाईजान को जमकर सुनाया.

विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो हो या फिर किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर लॉन्च हर जगह सलमान खान शहनाज गिल को ‘मून ऑन’ करने को लेकर हिदायत देते नजर आये. बीते दिनों तो एक्टर ने सिडनाज-सिडनाज कर रहे फैंस को जमकर खरी-खोटी भी सुनाई और एक्ट्रेस को लाइफ में आगे बढ़ने की बात भी कही. जिसके बाद शहनाज गिल ने खुलासा किया कि वह अपनी शर्तों पर आगे बढ़ना चाहती हैं. हालांकि सिडनाज के फैंस को ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने भाईजान को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

SidNaaz की टिप्पणी पर यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रिया

सिडनाज के फैंस को ये अच्छा नहीं लगा और उन्होंने सलमान खान को जमकर ट्रोल किया. उन्होंने अभिनेता के बातों को गलत बताया. कुछ फैंस ने तो सिद्धार्थ की मौत का मजाक उड़ाने के लिए उनकी जमकर खिंचाई भी की. एक यूजर ने लिखा, “एसके द्वारा दिया गया डायलॉग वेल डन भाई क्या डायलॉग पढ़े हैं आप, मुझे बिग बॉस 13 की याद आ गई #फिल्म के प्रमोशन के लिए ये सब मत करो”. एक दूसरे यूजर ने कहा, ”बिचौलिया बनने का काम मत करिये सलमान जी..वह जानती है कि उसके लिए क्या अच्छा है या बुरा, जब भी उसकों मूव ऑन करना होगा, वो कर लेगी… आप अपना सोच उस पर मत डालिये.. आप कब मूव ऑन कर रहे हैं. @BeingSalmanKhan @ishehnaaz_gill हमेशा #सिडनाज #शहनाजगिल #सिद्धार्थशुक्ला”.


ये है पूरा मामला

बता दें कि द कपिल शर्मा शो में सलमान खान ने कहा कि “सिड का निधन हो गया है बहुत टाइम पहले… लेकिन अब भी सोशल मीडिया पर कुछ लोग ‘सिडनाज-सिडनाज’ करते हैं. अब वो दुनिया में नहीं रहा, और वो खुद जहां पर भी हो, यही चाहेगा. शहनाज की जिंदगी में कोई आये, शादी हो जाए, बच्चे हो जाए” उन्होंने आगे कहा, “पर ये सोशल मीडिया वाले कोई हैं जो ‘सिडनाज-सिडनाज’ लेकर…जिंदगी भर ये कुंवारी रहेगी क्या? तो वो खुद बोलेगा ‘हां ठीक है…’ बकवास बातें सुनना नहीं, अपने दिल की सुनो, समझे, और जिंदगी में आगे बढ़ो. हो गया.”


Also Read: Sidnaaz नाम पर… सिद्धार्थ इस दुनिया में नहीं हैं, सलमान खान बोले- पूरी जिंदगी कुवांरी नहीं रह सकती शहनाज गिल

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola