शाहरुख खान के इन 10 लुक ने सोशल मीडिया पर खूब बटोरी वाहवाही, लिस्ट में जानें कौन सी फिल्में हैं शामिल
Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Jul 2023 12:51 PM
शाहरुख खान ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में लेदर जैकेट और लेनन ग्लास में काफी कूल लगे थे. वहीं, फिल्म कुछ कुछ होता है में शाहरुख कॉलेज जाने वाले छात्र के रोल में थे. हर लुक हर अंदाज में किग खान कमाल लगते है.
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का स्टाइल बीतते वर्षों के साथ बेहतर होता जा रहा है. अभिनेता ने हाल ही में फिल्म उद्योग में तीन दशक पूरे किए. उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की है, जिसमें हर बार वो अलग लुक में नजर आए. चाहे वो पठान में हो या फिर चक दे इंडिया या फिर डॉन 2, हर फिल्म में वो काफी कमाल के लगे है. जवान में भी वो अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में है. चलिए आपको बताते है उनके 10 लुक जो फिल्म के रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा गए.
जवान में अलग लुक में दिखे शाहरुख खान
शाहरुख खान की फिल्म जवान का प्रिव्यू रिलीज हो गया है. इसमें किंग खान विभिन्न अवतारों में अविश्वसनीय लगते हैं, जिसमें गंजा अवतार भी शामिल है. इस लुक को लेकर वो लाइमलाइट में है. दूसरी तरफ छोटे बाल और मास्क लगाए वो काफी जबरदस्त लगे. बता दें कि इसमें फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और दीपिका पादुकोण हैं. जवान 7 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी.
शाहरुख खान ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में लेदर जैकेट और लेनन ग्लास में काफी कूल लगे थे. कैज़ुअल लुक के लिए अभिनेता ने लेदर जैकेट और लेनन चश्मा पहना था. वहीं, फिल्म कुछ कुछ होता है में शाहरुख कॉलेज जाने वाले छात्र के रोल में थे, जिसे अक्सर स्पीडो और पोलो टी-शर्ट की मसल-फिट स्पोर्टी टी-शर्ट में देखा जाता था. वह फ्लोरल शर्ट लुक में भी कमाल लगे थे. उनके इस लुक को यंगस्टर ने काफी पसन्द किया था और कॉपी भी किया था.
Also Read: Jawan के लिए शाहरुख खान ने वसूली इतनी मोटी रकम! विजय सेतुपति से बेहद कम है नयनतारा की फीस
पठान में लंबे बालों में नजर आए थे शाहरुख खान
फिल्म पठान में शाहरुख खान लंबे बालों में काफी जचे थे. शाहरुख का रग्ड बैडी लुक बेहद पसंद आया. गुड़ों से लड़ते वक्त हवा में लहराते उनके बालों ने फैंस को बेताब कर दिया था. वहीं, शाहरुख खान के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक राज मल्होत्रा (मोहब्बतें) ने न सिर्फ अपने बेहतरीन अभिनय से बल्कि अपने स्टाइल से भी हमें अपना दीवाना बनाया. कंधों पर पहना जाने वाला उनका स्वेटर और रिमलेस चश्मा काफी हिट हुआ था.
https://www.instagram.com/p/CqE_Uhdobwf/?hl=en
रईस में पठानी लुक में नजर आए थे किंग खान
फिल्म रा वन में शाहरुख खान अलग ही लुक में दिखे थे. बालों में जेल लगाए वो स्पाइक्ड बालों में दिखे, जिसने सबको दीवाना बना दिया. मूवी मं करीना कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई थी. वहीं, फिल्म रईस में शाहरुख खान का शाही लुक ने सोशल मीडिया पर काफी बज क्रिएिट किया. ‘रईस’ में एक पठान के रूप में अपने लुक और प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था. 2017 में गणतंत्र दिवस पर फिल्म रिलीज हुई थी.
https://www.instagram.com/p/BN4L74TBs6K/?hl=en
चक दे इंडिया का कबीर खान
चक दे इंडिया में शाहरुख खान एक कोच की भूमिका निभाते नजर आए थे. सिंपल लुक में शाहरुख ने दमदार किरदार निभाया था. फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी और उन्होंने हॉकी कोच कबीर खान की भूमिका निभाई, जिन्हें भारतीय महिला हॉकी टीम का मार्गदर्शन करने के लिए नियुक्त किया गया है. इसके अलावा हैप्पी न्यू ईयर में शाहरुख को सुनहरे बालों वाली हाइलाइट्स में देखा गया था. जबकि मेजर राम प्रसाद शर्मा ने कॉलेज जाने वालों के लिए शर्ट के ऊपर आधी बांह के स्वेटर को नया लुक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










