ePaper

Dunki के सेट से लीक हुई शाहरुख खान और हिरानी की तस्वीर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Updated at : 02 Aug 2022 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
Dunki के सेट से लीक हुई शाहरुख खान और हिरानी की तस्वीर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

शाहरुख इन दिनों राजकुमार हिरानी के साथ लंदन और यूरोप में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. जबकि निर्माताओं ने अभी तक शाहरुख का आधिकारिक फर्स्ट लुक जारी नहीं किया है, सेट से कई तस्वीरें अब तक ऑनलाइन लीक हो चुकी है, जिससे उनके लुक की झलक मिलती है.

विज्ञापन

सुपरस्टार शाहरुख खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म डंकी को लेकर बिजी हैं. पिछले कुछ समय से सेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. अब एक्टर की एक और तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है जिसपर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी एक फ्रेम में

शाहरुख इन दिनों राजकुमार हिरानी के साथ लंदन और यूरोप में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. जबकि निर्माताओं ने अभी तक शाहरुख का आधिकारिक फर्स्ट लुक जारी नहीं किया है, सेट से कई तस्वीरें अब तक ऑनलाइन लीक हो चुकी है, जिससे उनके लुक की झलक मिलती है. नई तस्वीर में शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी एक फ्रेम में हैं. तस्वीर में शाहरुख ऑल ब्लैक आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं. उन्हें हिरानी की की बातों को ध्यान से सुनते हुए देखा जा सकता है, जबकि क्रू मेंबर्स उनके पास नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/Cgv0sJHvuJt/
शाहरुख खान और तापसी पन्नू की भी हुई थी तस्वीर वायरल

पिछले हफ्ते लंदन की गलियों में शाहरुख खान और तापसी पन्नू की एक तस्वीर ऑनलाइन लीक हुई थी. तस्वीर में शाहरुख घुटने के बल नीचे झुके हुए दिखाई दे रहे हैं और हाथों में बैग लिए हुए हैं. दूसरी ओर, तापसी एक बड़ी मुस्कान के साथ नजर आ रही हैं जबकि एक बैग उनके कंधे पर है. ऐसा लग रहा है कि दोनों एक साथ किसी सफर पर निकले हैं.

https://www.instagram.com/p/Cgix3wXJTwL/
22 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

पहले भी यह खबरें थी कि शाहरुख खान अपनी को-स्टार तापसी पन्नू और निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ शूटिंग शेड्यूल के लिए लंदन और यूरोप के लिए उड़ान भरेंगे. डंकी कथित तौर पर एक पंजाबी लड़के की कहानी है जो कनाडा में आकर बस जाता है. यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म के निर्माण से शाहरुख की पत्नी गौरी खान भी जुड़ी हुई हैं.

Also Read: करीना कपूर नहीं थी ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए पहली पसंद, आमिर खान ने खुद किया दिलचस्प खुलासा
शाहरुख की फिल्म पठान

शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ वो फिल्म पठान में दिखेंगे. इसके अलावा वो एटली के जवान में दिखेंगे. फिल्म से उनका लुक कुछ हफ्ते पहले ही जारी किया गया था. इसमें किंग खान पट्टी बांधे हाथ में बंदूक लिए दिखे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola